बीते कुछ दिनों से तेलुगु फिल्म अभिनेता राज तरुण काफी विवादों में रहे हैं। उनकी निजी जिंदगी गलत वजहों से काफी चर्चा में हैं। उनकी पूर्व प्रेमिका लावण्या ने उनके खिलाफ 9 अगस्त को धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद वह कानूनी पंचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बीच उनके फैंस के लिए राहत की खबर आई है। तेलंगाना हाई कोर्ट ने अभिनेता राज तरुण को अग्रिम जमानत दे दी है।
राज तरुण को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता को फिलहाल राहत मिल गई है। न्यायमूर्ति जुव्वाडी श्री देवी ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अभिनेता को दो सप्ताह के भीतर नरसिंगी स्टेशन हाउस अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण करना होगा। इसके अलावा उन्हें 20,000 रुपये के निजी बॉन्ड और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों के बाद जमानत पर रिहा किया जाएगा। इसके अलावा अभिनेता को टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अभिनेता को 8 सप्ताह या चार्जशीट दाखिल होने तक हर शनिवार को एसएचओ के सामने पेश होना होगा।
Mahesh Babu Birthday: महेश बाबू के जन्मदिन पर पत्नी नम्रता संग दोनों बच्चों ने लुटाया प्यारा, साझा की तस्वीरें
लावण्या ने धोखाधड़ी का मामला कराया है दर्ज
बता दें कि अभिनेता ने अपने खिलाफ इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख किया था। रिपोर्ट के मुताबिक लावण्या ने एक और व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा वह नशीली दवाओं के दुरुपयोग के मामले का भी सामना कर रही हैं। ये विवाद राज तरुण की पूर्व प्रेमिका और लिव-इन पार्टनर लावण्या द्वारा नरसिंही पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने के बाद से शुरू हुआ है।
Son Of Sardar 2: जानिए कब संजय दत्त करेंगे ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग, रवि किशन का रोल मिला संजय मिश्रा को
लावण्या पर अभिनेता ने लगाए नशे की आदी होने का आरोप
उन्होंने अभिनेता पर अपनी सह-कलाकार मालवी मल्होत्रा के साथ अफेयर रखने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया था कि राज ने उनसे शादी करने का झूठा वादा कर धोखा दिया है। वहीं, बाद में राज ने प्रतिक्रिया देते हुए लावण्या पर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि वह नशीले पदार्थों की लत में हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने भी पूर्व प्रेमिका पर अफेयर करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही एक लाइव डिबेट शो में लावण्या ने राज के दोस्त शेखर बाशा पर चप्पल फेंकी थी।
विक्की कौशल को भा गई 'फिर आई हसीन दिलरुबा'