आलिया भट्ट अपने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म में काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अपने चाचा और मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ अब तक काम नहीं किया है। अब इस पर विक्रम भट्ट ने अपनी राय जाहिर की है।
आलिया भट्ट बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह एक बड़े फिल्मी घराने से भी आती हैं। उनके पिता महेश भट्ट हिंदी फिल्मों के बड़े निर्देशक हैं, जबकि उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। इनके अलावा आलिया के चाचा विक्रम भट्ट भी जाने-माने निर्देशक हैं और उन्होंने कई शानदार और सफल फिल्में बनाई हैं। हाल में ही विक्रम भट्ट ने उनकी फिल्मों में आलिया के काम करने को लेकर बात की है।
विज्ञापन
आलिया संग काम करने पर विक्रम भट्ट ने दिया ये जवाब
आलिया भट्ट को हिंदी फिल्मों की बहुमुखी अभिनय क्षमता वाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी असाधारण अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। आलिया ने अब पिता के साथ साल 2020 की फिल्म सड़क 2 में काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अपने चाचा विक्रम भट्ट के साथ अब तक किसी फिल्म में काम नहीं किया है। इस पर विक्रम ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी फिल्मों में आलिया दिलचस्पी नहीं लेंगी।
Tanu Weds Manu 3: 'तनु वेड्स मनु 3' पर आनंद एल राय की पक्की मुहर, फिर साथ आएगी कंगना रणौत-आर माधवन की जोड़ी?
विज्ञापन
'आलिया की अलग दुनिया है'
विक्रम ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें नहीं लगता है कि उनकी फिल्मों में आलिया भट्ट को कोई दिलचस्पी होगी। मशहूर निर्देशक ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं उस तरह की फिल्में बनाता हूं, जिसमें आलिया भट्ट की दिलचस्पी होगी। उनकी अपनी एक अलग दुनिया और पसंद है।"