बताते हैं कि अनुभवी अभिनेत्री अनीता राज अभिनीत कुलवंत की सेट पर एंट्री से सेहर की जिंदगी में बड़े बदलाव आएंगे। दर्शक इस किरदार के नए आयाम देखेंगे और उसके आने के साथ कई ट्विस्ट्स और टर्न्स भी आएंगे। आने वाले एपिसोड्स में सेहर के सामने कई चुनौतियां होंगी और नानी कुलवंत के उसकी जिन्दगी में वापस आने पर उसकी प्रतिक्रिया रोमांचक होगी।
अपनी वापसी पर अनीता राज ने कहा, “मैं ‘छोटी सरदारनी’ में एक बार फिर से कुलवंत कौर ढिल्लन का दबंग और दमदार किरदार निभाने के लिए उत्साहित हूँ! इस किरदार को निभाने से मुझे कई और नए प्रशंसक मिले हैं। मैं इस शो के कास्ट और क्रू से भी एक बार फिर मिलने का इंतजार कर रही हूं। यह देखने के लिए मैं ज्यादा रोमांचित हूँ कि आने वाले एपिसोड्स में मेरे किरदार के लिए क्या है क्योंकि सेहर का मौजूदा ट्रैक कई चुनौतियों वाला है जिससे ऊंचे दर्जे का ड्रामा देखने को मिलेगा। शो के इस महत्वपूर्ण मोड़ पर सेहर और कुलवंत का मिलन देखना दर्शकों के लिए भी दिलचस्प होगा।”