फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma: तुनिशा सुसाइड केस में शीजान खान की बढ़ीं मुश्किलें, हाई कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला

Fri, 10 Nov 2023 06:57 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
सोनी सब पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस मामले में उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में केस से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है. दरअसल कोर्ट ने शीजान की वो याचिका खारिज कर दी है। जिसमें उन्होंने उनपर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की बात कही थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने हाई कोर्ट में अपील दायर की थी कि उनपर जो तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने के लिए FIR दर्ज की गई है उसे रद्द किया जाए। लेकिन कोर्ट का फैसला उनके हक में नहीं आया और हाई कोर्ट ने शीजान की अपील को खारिज कर दिया। एक्टर के लिए ये किसी झटके से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

3 of 5
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media
बता दें कि, तुनिशा शर्मा के सुसाइड के बाद उनकी मां ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ही एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। जिसके बाद शीजान को 70 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। फिलहाल एक्टर जमानत पर बाहर हैं और रियलिटी शो भी कर चुके हैं। शीजान खान को शो खतरों के खिलाड़ी 13 में देखा गया था। इस रियलिटी शो से पहले शीजान तुनिषा के साथ अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में नजर आ रहे थे।

4 of 5
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media
वहीं, जेल से बाहर आने के बाद शीजान और उनके परिवार ने कई बार अपने बुरे दौर के बारे में बात की। खासतौर पर शीजान ने जेल में बिताए हुए 70 दिनों को लेकर अपना दर्द सभी के सामने रखा। इसके अलावा शीजान अक्सर तुनिषा की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. शीजन अपने पोस्ट के जरिए तुनिषा के लिए अपना प्यार भी दिखाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : Social media
बता दें कि तुनिशा शर्मा ने अपने शो 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर सुसाइड कर लिया था। उनके निधन के बाद तुनिशा की मां ने अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके तहत पुलिस ने अभिनेता को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें