फिल्मों की तरह ही टेलीविजन सीरियल्स के चाहने वालों की कमी नहीं है। टीवी के ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। ऐसे कई शोज हैं, जिनमें ये स्टार्स अपने किरदार से इतना छा गए कि लोगों के दिल से निकल ही नहीं पाए। कभी किसी ने अपनी निजी जिंदगी तो किसी ने मेकर्स के साथ अनबन की वजह से वह शो से किनारा कर लिया। ऐसे में कलाकारों के शो छोड़ने के बाद अन्य को उनकी जगह रिप्लेस कर दिया जाता है। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर इस कदर कब्जा किया कि मेकर्स भी उनका कोई विकल्प खोज नहीं पाए। तो चलिए बताते हैं ऐसे ही किरदारों के बारे में…
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा वकानी
टीवी के चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के नाम से मशहूर दिशा वकानी ने तीन साल पहले सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मैटरनिटी लीव लिया था, लेकिन उसके बाद वह फिर नहीं लौटीं। दयाबेन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। शो में उनके लौटने की कई बार खबरें आती रहती हैं। तारक मेहता में दिशा वकानी को रिप्लेस नहीं किया गया क्योंकि दर्शकों के लिए भी किसी अन्य को स्वीकार करना आसान नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
हिना खान
- फोटो : social media
हिना खान
ये रिश्ता क्या कहलाता है शो छोटे पर्दे पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है। हिना खान ने अक्षरा के रूप में इस डेली सोप से अपने करियर की शुरुआत की थी। आठ साल तक शो करने के बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया। हिना का कहना था कि वह अपनी बहू की छवि तोड़ना चाहती थीं। हिना के जाने के बाद निर्माताओं ने शो को अगली पीढ़ी पर केंद्रित कर दिया।
4 of 5
विवियन डीसेना
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
विवियन डीसेना
सीरियल शक्ति- अस्तित्व के एहसास की में विवियन डीसेना ने हरमन सिंह की भूमिका निभाई थी जो एक ट्रांसजेंडर से प्यार कर बैठता है। विवियन को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन उन्होंने शो छोड़ दिया क्योंकि वह टीवी पर एक पिता का किरदार नहीं निभाना चाहते थे। मेकर्स ने शो में कई वर्षों का लीप दिखाया और अन्य कलाकार के इर्द गिर्द कहानी घूमने लगी।
मेघना मलिक
सीरियल लाडो 2 में मेघना मलिक ने एक दंबग अम्माजी की भूमिका निभाई, जो एक गांव पर राज करती हैं। उन्होंने टीम पर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार का हवाला देते हुए शो छोड़ दिया। मेघना ने यह भी उल्लेख किया कि टीम अम्मा जी के चरित्र के साथ न्याय नहीं कर रही है।