फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35वें हफ्ते की TRP लिस्ट आई सामने, कुंडली भाग्य ने मारी बाजी

Fri, 11 Sep 2020 12:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kundali Bhagya - फोटो : टीवी शो का पोस्टर
विज्ञापन

छोटे पर्दे पर अनलॉक के बाद कई टीवी शोज की शुरुआत हो गई है। ऐसे में दर्शकों को भी कुछ अब नया देखने को मिलने लगा है। हालांकि इसके बाद भी दर्शक कार्यक्रमों को मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक तरफ जहां नए कार्यक्रमों को पंसद किया जा रहा है तो वहीं दोबारा टेलीकास्ट हो रहे कार्यक्रमों को पसंद करने वालों की संख्या भी कम नहीं है। कौनसा शो को बीते हफ्ते दर्शकों ने सबसे अधिक प्यार दिया, ये साबित हो जाता है टीआरपी लिस्ट से। 35वें हफ्ते की भी टीआरपी लिस्ट आ गई है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि इस बार की लिस्ट में कौनसे शो ने बाजी मारी है।

विज्ञापन


इस बार लिस्ट में टॉप पर है जीटीवी का शो कुंडली भाग्य। वहीं दूसरे नंबर पर दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे श्री कृष्णा का दबदबा कायम है। इसके साथ ही तीसरे नंबर पर धार्मिक कार्यक्रम का ही बोलबाला है। बता दें कि तीसरे नंबर पर दंगल पर प्रसारित हो रहे रामायण का स्थान है। इसके अलावा चौथे नंबर पर जीटीवी के कुमकुम भाग्य और पांचवे नंबर पर स्टार प्लस का शो अनुपमा है। इस लिस्ट पर गौर करें तो आप देखेंगे कि एक तरफ जहां दो धार्मिक कार्यक्रम टॉप पांच में अपनी जगह बनाए हैं तो वहीं दूसरी ओर जीटीवी भी दो बार टॉप पांच में है।

देखें 35वें हफ्ते की पूरी लिस्ट:
कुंडली भाग्य (जी टीवी)
श्री कृष्णा (दूरदर्शन)
रामायण (दंगल)
कुमकुम भाग्य (जी टीवी)
अनुपमा (स्टार प्लस)

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बात अगर 35वें हफ्ते की 34वें हफ्ते से मुकाबले की करें तो आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि एक तरफ जहां रामायण ने टीआरपी लिस्ट में उछाल पकड़ी है तो वहीं स्टार प्लस का शो अनुपमा सबसे नीचे के पायदान पर आ गया है।

देखें 34वें हफ्ते की पूरी लिस्ट:
कुंडली भाग्य (जी टीवी)
श्री कृष्णा (दूरदर्शन)
अनुपमा (स्टार प्लस)
रामायण (दंगल)
कुमकुम भाग्य (जी टीवी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें