फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बड़े कलाकार और 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता को कोरोना ने घेरा, एसपी की रिपोर्ट निगेटिव

Mon, 07 Sep 2020 09:39 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
संजय कौशिक, करम राजपाल - फोटो : Instagram: @whosanjaykaushik, @KaramRajpal
विज्ञापन

कोरोना वायरस को देश में उथल-पुथल मचाते हुए छह महीने से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन अभी भी तेजी से लगातार इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार टीवी के लोकप्रिय अभिनेता संजय कौशिक और करम राजपाल भी इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली भी इस वायरस की चपेट में आए हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर यह है कि लंबे समय पर वेंटिलेटर पर चल रहे गायक एसपी बालासुब्रमण्यम की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आखिरकार नकारात्मक आ गई है। हालांकि फिर भी उन्हें अभी वेंटिलेटर पर ही रखा गया है।

धारावाहिक 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' के मुख्य अभिनेता करम राजपाल को बीते शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। कुछ समय पहले उन्हें हल्की खांसी और बुखार जैसे लक्षण दिखाई दिए। उन्होंने इन लक्षणों को अनदेखा किया और पिछले सोमवार को शूटिंग से छुट्टी ले ली। हालांकि, जब उन्हें आराम करने पर भी कोई फायदा नजर नहीं आया तो उन्होंने अपना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट में उनका कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। अच्छी बात यह है कि वह तेजी से ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन

संजय कौशिक - फोटो : Instagram: @whosanjaykaushik

उधर, धारावाहिक 'कहत हनुमान जय श्री राम' में महर्षि नारद का किरदार निभा रहे अभिनेता संजय कौशिक को इस सोमवार को ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उनकी रिपोर्ट तब सामने आई जब वह सेट पर शूटिंग कर रहे थे। हालांकि, संजय ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें जैसे ही इस वायरस के लक्षण अपने अंदर महसूस हुए, उन्होंने तुरंत शूटिंग से छुट्टी ले ली और वापस अपने घर चले गए। उन्होंने बताया है कि वह नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से उनके साथ काम करने वाला कोई दूसरा इंसान इस वायरस से संक्रमित हो।

लोकप्रिय धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली भी इस वायरस से अछूते नहीं रहे। बीते शनिवार को ही संजय को इस वायरस ने जकड़ लिया। हालांकि, संजय ने अपनी तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा है कि बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में जो भी व्यक्ति आया हो, वह अपना भी कोरोना वायरस का परीक्षण करवा ले। संजय ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों की देखरेख में खुद को आइसोलेट कर लिया है और इस समय होम क्वॉरेंटीन में रह रहे हैं।

विज्ञापन

एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
इधर, लगभग एक महीने से अस्पताल में भर्ती गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के बारे में उनके बेटे एसपी चरण ने जानकारी दी है कि आखिरकार उनके पिता कोरोना मुक्त हो गए हैं। लेकिन, हालत में ज्यादा सुधार न होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें अब भी वेंटिलेटर पर ही रखा है। चरण ने बताया है कि वह पहले भी बता चुके हैं कि कोरोना की रिपोर्ट सकारात्मक या नकारात्मक आने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि, जब तक उनके पिता वेंटिलेटर पर हैं, तब तक उनकी बीमारी में कोई सुधार नहीं माना जा सकता। फिलहाल के लिए बालासुब्रमण्यम लिखकर बातचीत कर रहे हैं और अपने आईपैड पर क्रिकेट और टेनिस का मजा ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें