उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि नट्टू काका को खोते समय वह दिल्ली में थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह घनश्याम जी के संपर्क में थे। शो के पुराने साथियों को फोन करने के बाद वह दिवंगत घनश्याम जी के घर उनके परिवार से मिलने गये। उन्होंने कहा, नट्टू काका एक अद्भुत इंसान और अभिनेता थे। वह मुझे कहा करते थे कि 'तेरा प्यार मुझे बड़ा भारी पड़ जाता है। शो छोड़ने के बारे में पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा, खैर, मेरे शो छोड़ने के समय मेरे पिताजी की सर्जरी हुई थी। कुछ और चीजें थीं जिन्हें मुझे देखना था। मेरे छोड़ने के और भी कई कारण थे, लेकिन मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। उन्होंने इस शो में फिर से लौटने के बारे में भी कुछ नहीं कहा।