फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर डांसर चैप्टर 4: इस शनिवार दिखेंगी 75 डांस स्टाइल्स; संगीता बिजलानी और जैकी श्रॉफ होंगे स्पेशल गेस्ट!

Thu, 12 Aug 2021 04:17 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला, मुंबई

सार

14 अगस्त की शाम बेहद भव्य होने जा रही है क्योंकि सोनी टीवी का सुपर डांसर - चैप्टर 4 अपने दर्शकों के लिए अपनी तरह का एक यादगार अनुभव लेकर आ रहा है!
विज्ञापन
सुपर डांसर - चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 अगस्त की शाम बेहद भव्य होने जा रही है क्योंकि सोनी टीवी का सुपर डांसर - चैप्टर 4 अपने दर्शकों के लिए अपनी तरह का एक यादगार अनुभव लेकर आ रहा है! रियलिटी शोज़ के इतिहास में पहली बार और संभवतः पूरी दुनिया में ऐसा पहली बार होगा, जब एक ही एपिसोड में विश्व भर के 75 अलग-अलग डांस फॉर्म्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा। कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस से लेकर ग्रुप एक्ट्स और ऐसी बहुत-सी खूबियों के साथ यह शनिवार बेहद यादगार होगा। इस दौरान, अपनी मौजूदगी के साथ मनोरंजन का मजा बढ़ाने आ रहे हैं दो बहुत खास मेहमान - संगीता बिजलानी और जैकी श्रॉफ।

विज्ञापन

सुपर डांसर - चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैकी श्रॉफ और संगीता बिजलानी, दोनों ने ही सुपर डांसर - चैप्टर 4 के सेट पर शानदार वक्त गुजारा और 'गजर ने किया है इशारा' और 'गली गली में फिरता है' जैसे चार्टबस्टर गानों के साथ मंच पर वही पुराना जोश जगाया।
 
विज्ञापन

सुपर डांसर - चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
 इस एपीसोड की शूटिंग के दौरान जैकी श्रॉफ कंटेस्टेंट पृथ्वीराज को बाइक की सवारी कराते दिखे। इसके अलावा उन्होंने कंटेस्टेंट ईशा के लिए सेट पर अपने फार्म में उगाई गई ऑर्गेनिक भिंडी भी पकाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें