केबीसी का यह 13वां सीजन है, सन 2000 में तीन जुलाई को स्टार प्लस पर अमिताभ बच्चन की ही मेजबानी में 'कौन बनेगा करोड़पति' का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था। तब से लेकर अब तक केबीसी काफी आगे बढ़ चुका है और कई लोगों की किस्मत बदल चुका है।
बता दें कि कोरोना के माहौल को देखते हुए इस बार के फॉर्मेट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। लाइफलाइन में से ऑडियंस पोल हटा दिया गया है। हालांकि मेकर्स इस सीजन को बाकी सीजन की तरह ही मजेदार बनाने की कोशिश में हैं। 10 मई से शो के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे जिसमें अमिताभ अब तक कई सवाल पूछ चुके हैं।