फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2024: प्राची बंसल से लेकर परिवा प्रणति तक, टीवी अभिनेत्रियों ने साझा कीं नवरात्रि से जुड़ी अपनी यादें

Thu, 03 Oct 2024 02:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शारदीय नवरात्रि का त्योहार आज यानी 3 अक्तूबर से शुरू हो गया है। इस शुभ अवसर पर टीवी की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने अपनी परंपराओं और यादों को फैंस के साथ साझा किया है। 
विज्ञापन
प्राची बंसल, परिवा प्रणति, शेफाली राणा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्रि का त्योहार इस बार 3 अक्तूबर से लेकर 12 अक्तूबर तक रहने वाला है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में मां दुर्गा नौ स्वरूपों की पूजा होती है। हाल ही में छोटे पर्दे  की अभिनेत्रियों ने नवरात्रि की अपनी परंपराओं और उनसे जुड़ी यादों को अपने फैंस के साथ साझा किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

प्राची बंसल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्राची बंसल ने साझा कीं यादें
श्रीमद रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली प्राची बंसल ने कहा, "मेरे दिल में नवरात्रि के लिए एक खास जगह है। मेरी मां हमेशा पूजा करती हैं और मैं बचपन से ही देवी मां की भक्त हूं। मां के साथ व्रत रखना और छोटी कन्याओं को खाना खिलाना जैसे उत्सवों मुझे आज भी याद है। उन्होंने आगे कहा, "मैं श्रीमद रामायण की शूटिंग के कारण इस साल अपने दोस्तों के साथ गरबा नाइट्स का लुत्फ नहीं उठा पाऊंगी। नवरात्रि की सकारात्मक ऊर्जा और देवी मां के प्रति मेरी भक्ति इस त्योहार को वास्तव में मेरे लिए अविस्मरणीय बनाती है।"

परिवा प्रणति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परिवा को बहुत खुशी देता नवरात्रि का त्योहार
वागले की दुनिया में वंदना की भूमिका निभाने वाली परिवा प्रणति ने अपनी यादों को साझा करते हुए कहा, "नवरात्रि के समय हर ओर एक अद्भुत उत्सव का माहौल होता है जो वास्तव में बहुत सुंदर लगता है। मेरे लिए त्योहारों का सार यही है कि लोग सभी जीवों के प्रति दयालु रहें। मुझे शांत माहौल में ईश्वर से जुड़ने में खुशी मिलती है। मेरे माता-पिता के घर पर हवन होता है, जिससे हमें पवित्रका का एहसास होता है। इस त्योहार पर मुझे बहुत खुशी होती है और मैं इसे हमेशा संजोकर रखती हूं। 
विज्ञापन

शेफाली राणा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शेफाली राणा के लिए भी बहुत खास है नवरात्रि
'बादल पे पोन है' में पूनम खन्ना की भूमिका निभाने वाली शेफाली राणा ने नवरात्रि को लेकर कहा, "नवरात्रि आस्था, संस्कृति और समुदाय का एक जीवंत उत्सव है। आगे उन्होंने अपनी पसंद के बारे भी बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें  घर को फूलों और रंगोली से सजाना, दीये जलाना और पारंपरिक व्यंजन बनाना बहुत पसंद है। अभिनेत्री ने कहा, "देवी दुर्गा की पूजा करना मुझे खुशी से भर देता है, खासकर जब मैं उनके सम्मान में गरबा और डांडिया में भाग लेती हूं। नवरात्रि केवल उत्सव के बारे में नहीं है, यह महिला सशक्तिकरण और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के बारे में भी है। यह समुदाय के साथ जुड़ने  और आध्यात्मिक विकास लाने का समय होता है, जो इसे मेरे लिए वास्तव में एक विशेष त्योहार बनाता है।"
Alia Bhatt: निर्देशक सुजॉय घोष ने की आलिया भट्ट के अभिनय की तारीफ, 'जिगरा' का ट्रेलर देखकर कही ऐसी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें