फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Shroff: अभिनय की दुनिया से दूर रहती हैं जैकी श्रॉफ की लाडली, जानें क्या करती हैं कृष्णा श्रॉफ?

Sat, 28 Sep 2024 02:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कृष्णा श्रॉफ ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत खतरों के खिलाड़ी के 14वें सीजन में टॉप पांच में अपनी जगह बना ली। आइए जानते हैं कि फिल्मी दुनिया से दूर रहने वाली जैकी श्रॉफ की लाडली आखिर क्या करती हैं?
विज्ञापन
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम- कृष्णा श्रॉफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृष्णा श्रॉफ इन दिनों खतरों के खिलाड़ी के फिनाले की वजह से सुर्खियों में हैं। इस सीजन में वह आखिरी दौर तक पहुंचने वाली एकमात्र महिला हैं। ग्रैंड फिनाले में उन्होंने करणवीर मेहरा, गश्मीर महाजनी, शालीन भनोट और अभिषेक कुमार के साथ अपनी जगह बनाई है। शो के फिनाले से पहले आइए जानते हैं कि कृष्ण श्रॉफ आखिर कौन हैंं?

विज्ञापन

Ranbir Kapoor: अभिनेता से एंटरप्रेन्योर बने रणबीर कपूर, जन्मदिन के मौके पर मां नीतू कपूर ने किया एलान


अभिनेत्रियों को लुक में देती हैं मात

कृष्णा श्रॉफ मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन हैं। फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने के बावजूद भी वह अभिनय की दुनिया से अब तक दूर हैं। भले ही उन्होंने किसी फिल्म में काम नहीं किया है, लेकिन उनकी लोकप्रियता अभिनेत्रियों से कम नहीं है। अपने लुक से वह बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। 

विज्ञापन

इतनी पढ़ी-लिखी हैं कृष्णा

कृष्णा श्रॉफ ने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके आगे की पढ़ाई उन्होंने दुबई से की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फिल्म निर्माण और निर्देशन की डिग्री भी ले रखी है।


क्या करती हैं जैकी की लाडली?

आमतौर पर फिल्मी सितारों के बच्चे पढ़ाई पूरी करने के बाद इंडस्ट्री में ही अपनी जगह बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। हालांकि, कृष्णा ने बाकी सबसे अलग एंटरप्रेन्योर बनने का फैसला किया। अपने भाई टाइगर और मां आयशा श्रॉफ के साथ मिलकर उन्हें मार्शल आर्ट स्टूडियो की शुरुआत की, जिसका नाम एमएमए मैट्रिक्स है। फिटनेस के मामले में भी वह अच्छे-अच्छों को मात देती हैं।  उनके कई फिटनेस वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हैं।


सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय

कृष्णा यूं तो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं, लेकिन अक्सर उनकी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 14 लाख लोग फॉलो करते हैं। अक्सर वह अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। 
Devara Part 1 Hindi Collection: ‘देवरा’ हिंदी से पूरी न हो सकीं उम्मीदें, ‘RRR’ के मुकाबले बस इतना रहा कलेक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें