भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर बनना प्रारंभ होने से देश दुनिया में लोगों के अंदर उत्साह भरा हुआ है। इसमें टीवी के धारावाहिक कैसे पीछे रह सकते हैं। टीवी शो 'कहत हनुमान जय श्री राम' में अब तक बाल हनुमान की कथा पर ही ध्यान दिया जा रहा था लेकिन अब इसमें भगवान राम के जन्म की कथा भी शुरू होने जा रही है। शुरुआत में यहां भगवान राम का बचपन ही दिखाया जाएगा जिनका किरदार निभाने के लिए बाल अभिनेता निर्णय समाधिया का चयन किया गया है।
इस शो के आगामी एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कैसे बाल हनुमान भगवान राम से मिलने की इच्छा जाहिर करते हैं और देवता उन्हें अयोध्या पहुंचा देते हैं। अयोध्या में हनुमान की मुलाकात भगवान राम के पिता राजा दशरथ से होती है और यहीं से शुरू होती है हनुमान के जीवन की एक नई यात्रा।