जेडी ने बताया, 'इसी बीच उसकी बातचीत उसके विभाग के लोगों से होती रही। जाने से पहले उससे बोल दिया गया था कि अपना इलाज करवाने के बाद वह फिर से काम पर आ सकता है। हमारे सेट पर सभी का हर रोज शरीर का तापमान, ऑक्सीजन का स्तर और सारी जरूरी जांचें की जाती हैं। वह दवाई लेकर वापस सेट पर भी आया लेकिन फिर से उसकी तबीयत खराब हो गई और वह फिर से वापस घर चला गया।
जानकारी के मुताबिक अब्दुल ने 20 जुलाई को अपना कोरोना परीक्षण करवाया और अगले दिन रिपोर्ट देखने से पहले ही वह चल बसा। धारावाहिकों की शूटिंग शुरू करने से पहले मजदूरों के महासंघ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज ने अपने मजदूरों की सुरक्षा के लिए सभी साधनों की व्यवस्था करवाने के दिशा निर्देशों पर आईएफटीपीसी से हस्ताक्षर करवाए थे। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया था कि सेट पर काम करने वाले अगर किसी मजदूर को कुछ होता है, उससे पहले निर्माताओं को सभी कर्मचारियों का बीमा करवाने की जरूरत है। जे डी का कहना है कि धारावाहिक के सेट पर काम करने वाले सभी कलाकार और कर्मचारियों का बीमा करवाया गया है।
जेडी ने बताया, 'बीमा का पैसा अब्दुल के घर जल्द ही पहुंच जाएगा। उनके भतीजे से हमारी बातचीत चल रही है।' इस मामले की जानकारी के लिए जेडी से पहले जब सोनी सब चैनल की टीम से संपर्क किया गया तो उसके आधिकारिक प्रवक्ता इस पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। उनका कहना था कि इस बारे में बातचीत सिर्फ शो के निर्माता जे डी मजीठिया करेंगे। वही सभी सवालों के जवाब देंगे।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट आई सामने, शरीर में जहर मिलने का कोई प्रमाण नहीं