फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munawar Faruqui: मुनव्वर के दोस्त से भिड़े एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड, अपशब्द कहे, वीडियो वायरल

Sun, 18 Feb 2024 02:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड को मुनव्वर फारूकी के फैन मीट के दौरान उनके दोस्त से भिड़ते देखा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
मुनव्वर फारूकी फैन मीट-जितेंद्र आव्हाड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी शनिवार शाम को ठाणे जिले के मुंब्रा क्षेत्र में एक फैन मीट का हिस्सा बने। इवेंट के एक आनंदमय रात होने की उम्मीद थी। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका। फैन मीट का आयोजन करने वाले एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड को मंच के ठीक बीच में कॉमेडियन के दोस्त के साथ बहस करते देखा गया और इस लड़ाई के परिणामस्वरूप एक शर्मनाक सार्वजनिक तमाशा हुआ। 

मुनव्वर के दोस्त और जितेंद्र आव्हाड में भिड़ंत

विवाद का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें आव्हाड को मंच पर कुछ लोगों के साथ धक्का-मुक्की करते और उन्हें नीचे उतरने के लिए कहते देखा जा सकता है। आव्हाण ने मुनव्वर के सबसे करीबी दोस्त सदाकत खान के साथ भी धक्का मुक्की की। इस दौरान सदाकत उन्हें अपनी पहचान साझा करते देखे गए, लेकिन आव्हाड सुनने के मूड में नहीं लग रहे थे।

विज्ञापन


Khatron Ke Khiladi14: अभिषेक कुमार नहीं आएंगे रोहित शेट्टी के शो में नजर, कहीं क्लोस्टोफॉबिया तो नहीं है वजह!

आव्हाड की फिसली जुबान 

आव्हाड को माइक में चिल्लाते हुए देखा गया, 'एक एक करके सबलोग ऊपर आ रहे हैं, बोलकर कि मैं इसका भाई हूं, मैं उसका भाई हूं। तो सबको ऊपर ले लू क्या?' इसी दौरान आव्हाड और सदाकत के बीच बहस बढ़ गई और मुनव्वर के दोस्त ने मंच से उतरने से इनकार कर दिया और एक कोने में बैठ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Leo 2: विजय की सुपरहिट फिल्म 'लियो' का बनेगा सीक्वल! डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने जताई संभावना

फैन मीट में हुआ लाठीचार्ज 

मुंब्रा में मुनव्वर की फैन मीट रविवार सुबह से ही गलत कारणों से खबरों में है। पहले यह खबर आई थी कि पुलिस ने कार्यक्रम में भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया था। इतना ही नहीं कुछ बदमाशों ने हंगामे का फायदा उठाया और मुंब्रा के अब्दुल कलाम स्टेडियम में कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए कई फैंस के मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चुरा लिए गए। मंच पर पहुंचने के लिए अपनी कार से बाहर निकलते ही मुनव्वर को घेर लिया गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और उन्हें भीड़ से शांत रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति को जन्म न देने के लिए कहते देखा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें