फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी ने 'जमाल कुडू' गाने के सिग्नेचर स्टेप को किया रिक्रिएट, वीडियो देखा क्या?

Sat, 10 Feb 2024 02:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुनव्वर फारुकी ने एक पार्टी में फिल्म एनिमल के गाने 'जमाल कुडु' के सिग्नेचर स्टेप को रीक्रिएट किया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मुनव्वर फारूकी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 17 के समापन के बाद भी इसमें नजर आ चुके प्रतियोगी लगातार चर्चा में हैं। रियलिटी शो के 17वें सीजन की सफलता का जश्न मनाने के लिए बीती रात यानी शुक्रवार को सभी कंटेस्टेंट्स इकट्ठा हुए। इस पार्टी में विजेता मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मन्नारा चोपड़ा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा समेत कई कलाकारों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

Sanjay Gupta: मोटी फीस लेकर फ्लॉप फिल्में देने वाले कलाकारों पर संजय गुप्ता का तंज, फाइटर पर साधा निशाना?

पार्टी में जमकर थिरके बिग बॉस कंटेस्टेंट्स
सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं। इनमें अंकिता, विक्की, मुनव्वर और मन्नारा जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। एक पैपराजी की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालविया और नील भट्ट को सुखविंदर सिंह के गाने बन ठन चली बोलो पर शानदार डांस करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Swara-Fahad: दिल्ली में एक-दूजे से दिल लगा बैठे थे स्वरा भास्कर और फहद, राजधानी की इस जगह पर मनाई पहली डेट

मुनव्वर ने किया जमाल कुडू पर शानदार डांस
वहीं, एक वीडियो में मुनव्वर फारुकी ने फिल्म एनिमल के गाने 'जमाल कुडू' के सिग्नेचर स्टेप को रीक्रिएट किया। इसके अलावा, विक्की जैन मैं हूं ना के गाने तुमसे मिलके दिल का जो हाल, अंकिता लोखंडे और मन्नारा जस्ट चिल का हुकस्टेप कर पार्टी में जमकर मस्ती की। इससे पहले सभी प्रतियोगियों ने पार्टी स्थल में प्रवेश करने से पहले पैपराजी के लिए पोज दिया। इस दौरान बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी के प्रशंसकों डोंगरी का किंग के नारे लगाए हुए नजर आए।
Kangana Ranaut: यामी की प्रेग्नेंसी पर कंगना की प्रतिक्रिया! आदित्य की तारीफ करते हुए कहा- 'मेरी पसंदीदा जोड़ी'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें