दरअसल, दोनों ही कलाकारों ने सारी बाधाओं को पार करते हुए 12 लाख 50 हजार की धनराशि अपने नाम की। दरअसल, दोनों से 13वां सवाल पूछा गया कि भारत सरकार द्वारा इनमें से किस ऐतिहासिक स्थान पर 'राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर' बनाने की योजना बनाई गई है? इसका जवाब लोथल था, लेकिन वे इस सवाल पर अटक गए और उन्होंने शो को छोड़ दिया। पंकज त्रिपाठी शो में अपनी जीती रकम पंडित बनारस तिवारी हेमनवंती देवी फाउंडेशन को दान करेंगे। वहीं, प्रतीक गांधी अपनी रकम मुकुल ट्रस्ट को डोनेट करेंगे।
शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने पंकज त्रिपाठी से पूछा कि क्या आप घर पर खाना बनाते हैं। इसका जवाब देते हुए पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि वह पहले प्रोफेशनल कुक रह चुके हैं। ये सुनकर अमिताभ बच्चन भी चौंक जाते हैं। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पटना के एक होटल में उन्होंने कुक का काम किया है। वह होटल में नाइट ड्यूटी करते थे। ताकि दिन में थिएटर की रिहर्सल कर सकें।
शो में पहुंचे प्रतीक गांधी ने सोनी लिव की वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ में अपने रोल के बारे में एक राज की बात भी बताई। प्रतीक ने खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उन्हें साल 2020 की सबसे चर्चित वेब सीरीज में अपने रोल के लिए 18 किलो वजन बढ़ाना पड़ा।