बेटे रेयांश संग श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, कोर्ट ने अभिनव की याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही अभिनव को बेटे रेयांश से मुलाकात का अधिकार देते हुए श्वेता के पक्ष में आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के मुताबिक अभिनव रेयांश से हफ्ते में दो घंटे उनके घर में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में मिल सकते हैं।
बेटे रेयांश संग श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘मैं इस फैसले से बेहद खुश हूं। मैं यही चाहती थी। उन्होंने बताया कि बीते दो सालों में मैं जहां भी जाती थी अभिनव मेरा पीछा करता था। इतना ही नहीं मैं अपने बेटे के साथ जब दिल्ली या पुणे अपने शो के लिए जाती थी तो अभिनव वहां आकर हंगामा करता था।
बेटे रेयांश संग श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता के मुताबिक उनकी इस हरकतों के कारण हम दोनों मानसिक रूप से काफी परेशान हुए। श्वेता ने यह भी कहा कि उन्होंने रेयांश और अभिनव को बात करने से कभी नहीं रोका, लेकिन अभिनव ने उन पर गलत आरोप लगाए गए थे।