फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड 19: कोरोना वायरस की चपेट में आईं जेनिफर विंगेट, तस्वीर साझा कर दिया हेल्थ अपडेट

Thu, 22 Jul 2021 11:43 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।
विज्ञापन
जेनिफर विंगेट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को बताया कि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और वह ‘बिल्कुल ठीक’ हैं।

उन्होंने लिखा- 'डाउन हूं लेकिन आउट नहीं हूं... हां, ये सच है! कोरोना ने दस्तक दी और मुझे पकड़ लिया। लेकिन बता दूं कि मुझे कोई लक्षण नहीं है और मैं पूरी तरह ठीक महसूस कर रही हूं। इसलिए जो लोग भी परेशान हैं, चिंता कर रहे हैं, प्लीज मत करिए'। उन्होंने आगे लिखा- 'मैं क्वारंटाइन में हूं, शिकायत कर रही हूं और खा रही हूं और फिर से एक्शन में आने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं'।

विज्ञापन


अभिनेत्री ने आगे लिखा, ''ये एक बमर है लेकिन वादा है कि सिर्फ छोटी सी रुकावट ही है, मजबूती से, बेहतर तरीके उभरने के लिए सिर्फ एक ठहराव है। सभी का दुआओं के लिए शुक्रिया। लेकिन कोविड मेरा कुछ नहीं कर पाएगा! जल्द लौटूंगी। हग्स और किसेस के साथ विदा ले रही हूं... या बेहतर होगा कि मैं ना करू'। 



अपनी प्यारी सी मुस्कान और अदाओं से खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट सभी एक्ट्रेसेस को सीधा टक्कर देती हैं। जेनिफर विंगेट की खूबसूरती पर उनके फैंस कायल है। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। खूबसूरती के अलावा जेनिफर ने अपनी एक्टिंग के दम पर भी लोगों का दिल जीता है और सभी शो में उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें