बिग बॉस 14 से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री जैस्मिन भसीन शनिवार को लाल रंग की पोशाक में दिखीं। पैपराजी ने जैस्मिन भसीन को लाल स्वेटशर्ट और जॉगर्स सेट के साथ स्पॉट किया। उन्होंने अपने हाथ में काले रंग का फेस मास्क ले रखा था और पैपराजी को फोटो क्लिक करवा रही थीं। कुछ तस्वीरों के लिए पोज देने के बाद अपने लुक को लेकर जैस्मिन खुश नहीं दिखीं। वह फटाफट मास्क लगाकर आगे बढ़ गईं और उन्होंने ज्यादा तस्वीरें खिंचवाने से मना कर दिया।
सबसे गंदी दिख रही हूं कहकर चल दीं जैस्मिन...
दरअसल, पैपराजी जैस्मिन भसीन की ड्रेस की तारीफ कर रहे थे और उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। कुछ देर तक तो जैस्मिन ने अपनी फोटो खिंचवाई और उसके बाद उन्होंने कहा- 'मैं सबसे गंदी दिख रही हूं।' यह कहते हुए जैस्मिन भसीन ने अपने फेस पर मास्क लगाया और आगे को चल दी। एक पैपराजी ने उनसे कहा- मैडम जी, आप अच्छी दिख रही हैं। रुकिये न जरा। इसके बाद जैस्मिन भसीन अपने कार की तरफ बढ़ गई।
एक व्यक्ति के साथ खिंचवाई सेल्फी
जैस्मिन भसीन जैसे ही अपने कार के अंदर बैठने जा रही थी उनसे एक व्यक्ति ने सेल्फी की गुजारिश की। इस पर उन्होंने उसके साथ सेल्फी खिंचवाई और कार में बैठ गई। उनका यह वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे 76 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर कई कमेंट आ रहे हैं।