फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Television: मस्तानी से पहले बाजीराव के जीवन में आईं काशीबाई की अनोखी कहानी, जी टीवी पर शुरू हो रहा ये धारावाहिक

Fri, 12 Nov 2021 04:45 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

मराठा सल्तनत के पेशवा बाजीराव प्रथम की प्रेम कहानी दर्शकों ने छह साल पहले निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में खूब देखी भी और खूब सराही भी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की निजी प्रेम कहानी के उनवान के दौर में बनी ये फिल्म कामयाब रही। इस फिल्म में एक किरदार मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने भी निभाया। ये किरदार था बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का।
विज्ञापन
ऐश्वर्या नारकर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठा सल्तनत के पेशवा बाजीराव प्रथम की प्रेम कहानी दर्शकों ने छह साल पहले निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में खूब देखी भी और खूब सराही भी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की निजी प्रेम कहानी के उनवान के दौर में बनी ये फिल्म कामयाब रही। इस फिल्म में एक किरदार मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने भी निभाया। ये किरदार था बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का। अपने पति के लिए सबकुछ करने को तैयार काशीबाई अपने पति के दूसरी शादी कर लेने के बाद भी उसके हितों के लिए हमेशा समर्पित रहती है। काशीबाई के त्याग, साहस और प्रेम की जो कहानी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में अधूरी सी दिखी थी, उसे अब काशीबाई के नजरिए से ही जीटीवी एक धारावाहिक की शक्ल में दिखाने जा रहा है। दर्शकों को ‘जोधा अकबर’ और ‘झांसी की रानी’ जैसी कहानियां छोटे परदे पर दिखाने के बाद ये चैनल अब साल का सबसे बड़ा ऐतिहासिक धारावाहिक के प्रसारण की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


जी टीवी पर सोमवार से प्रसारित होने जा रहे धारावाहिक ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में मराठा साम्राज्य की सबसे प्रतिष्ठित महिलाओं में से एक गिनी जाने वाली पेशवा बाजीराव बल्लाल की पत्नी काशीबाई की अनकही कहानी दिखाई जाएगी। बाल कलाकार आरोही पटेल और वेंकटेश पांडे इस शो में क्रमशः काशीबाई और बाजीराव का रोल निभाते नजर आएंगे, वहीं ऐश्वर्या नारकर को राधाबाई का रोल निभाने के लिए चुना गया है। जी टीवी के हिट शो ‘घर की लक्ष्मी बेटियां‘ और फिल्म ‘धड़क‘ के लिए मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या नारकर इस धारावाहिक के जरिये नौ साल बाद हिंदी टेलीविजन पर वापसी करने जा रही हैं। राधाबाई की कहानी भी अनोखी है। बाजीराव की मां राधाबाई ने कैसे अपने बच्चे एक अनुशासित जीवन में ढालकर उसे शीर्ष तक पहुंचने में मदद की, यही धारावाहिक ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ की कहानी होगी।

अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए ऐश्वर्या नारकर कहती हैं, ‘‘धारावाहिक ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ के साथ लंबे समय बाद टीवी पर वापसी करके बहुत बढ़िया लग रहा है। मैं राधाबाई का महत्वपूर्ण रोल निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। ये एक प्रभावशाली किरदार है। राधाबाई का जज्बा और हिम्मत इस किरदार की खूबी है। असल में मराठा की समृद्ध विरासत ने हमेशा से मुझे आकर्षित किया है और जब मुझे इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिला तो मैं बेहद खुश थी, क्योंकि मैं हमेशा से इस तरह का किरदार निभाना चाहती थी।”

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें