फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली गोनी के साथ दुबई में वैकेशन का मजा ले रही हैं जैस्मीन भसीन, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Sun, 11 Apr 2021 03:44 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैस्मीन भसीन, अली गोनी - फोटो : Insatagram- @jasminbhasin2806

बिग बॉस फेम अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों ने ‘बिग बॉस 14’ में अपने प्यार का इजहार किया था। अब ये दोनों शो के खत्म होने के बाद से एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। अली और जैस्मिन इस समय दुबई में वैकेशन का मजा ले रहे हैं। ये जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती है। दुबई से कपल ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @alygoni

जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वो अली के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, अभिनेत्री ने फोटो अपलोड कर हैशटैग कैप्शन दिस लिखा है. इसके बाद तो मानों उनके पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स एक से बढ़कर एक कैप्शन दे रहे हैं। कुछ ही देर में तस्वीर को लाखों लाइक्स मिल गए।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
jasmin bhasin - फोटो : instagram fan page

एक यूजर ने कैप्शन देते हुए लिखा कि ‘'जैस्मिन प्रिंसेस चार्मिंग अलादीन के साथ दुबई में चिल करते हुए।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'आग लगा दी दोनों ने, हमें ये साबित करते हुए कि सब्र का फल मीठा होता है'। इस तरह के और भी कई कैप्शन इस पोस्ट पर सुझाए गए। बता दें कि दोनों दुबई में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
 

 

4 of 5
जैस्मीन भसीन, अली गोनी - फोटो : Insatagram- @jasminbhasin2806

इसके अलावा जैस्मिन और अली ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर पता चल रहा है कि दोनों दुबई के लजीज व्यंजन का मजा ले रहे हैं। कुछ दिन पहले जैस्मिन और अली का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा के गाने 'बारिश की जाए' पर रोमांस करते नजर आए थे। वीडियो शेयर कर अली ने कैप्शन भी लिखा था। ‘गालिब जिंदा होते तो, तेरे लिए लिखते..’
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैस्मीन भसीन, अली गोनी - फोटो : Insatagram- @jasminbhasin2806
वर्क फ्रंट की बात करें तो अली गोनी और जैस्मिन भसीन टोनी कक्कड़ के म्यूजिक वीडियो तेरा सूट में नजर आए थे। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस गाने की जमकर तारीफ की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें