‘महाभारत’ के ‘इंद्रदेव’ सतीश कौल का कोरोना के कारण निधन हो गया। 10 अप्रैल की सुबह सतीश कौल ने अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश अपने अंतिम दिनों में आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसी वजह से वो अपना ढंग से इलाज नहीं करवा पाए। उनके निधन के बाद से तमाम सेलेब्स शोक व्यक्त कर रहे हैं। सतीश ने अपने करियर में टीवी शोज और हिंदी व पंजाबी फिल्मों में काम किया था। उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, देव आनंद और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ भी काम किया था।