एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे पति बेहद उत्साहित हैं और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उनके पति ने ईशा से कहा कि ये भगवान का तरीका है एक खरीदो और एक मुफ्त पाओ। इसलिए हमें दोगुना मजा, खुशी और आशीर्वाद मिलेगा। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उनके पति उन्हें लापरवाह से एक जिम्मेदार व्यक्ति में बदलते देख काफी हैरान है। कपल ने अपने बच्चों का नाम रेयान सिंह और जियान सिंह रखा है। वहीं, दोनों के निक नेम रैन और जी होंगे।
फिलहाल अभिनेत्री सिर्फ अपने बच्चों पर ही फोकस करना चाहती हैं। ईशा ने कहा, "यह एक यात्रा है और मैं इसके हर पल का आनंद लेना चाहती हूं। मैं प्रवाह के साथ जा रही हूं। इसलिए, मुझे विश्वास है कि मुंबई लौटने में छह महीने और लगेंगे। मैं अपने डॉक्टर की अनुमति के तुरंत बाद काम करना शुरू करूंगी।