'बिग बॉस 17' अपनी शुरुआत से ही दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज दे रहा है। शो में हर सीजन की तरह इस बार भी दोस्ती, प्यार और तकरार की झलक देखने को मिल रही है। वहीं, दिन बीतने के साथ ही कई रिश्ते टूटते, तो कई नए रिश्ते बनते नजर आ रहे हैं। बीते सीजन की तरह इस सीजन में भी कई दफा बिग बॉस के एक बड़े नियम का उल्लंघन होता नजर आया है। कई बार प्रतियोगियों के बीच शारीरिक झड़प देखी जा चुकी है। हालांकि, बीते दिन सनी आर्या उर्फ तहलका भाई और अभिषेक कुमार के बीच हुई झड़प इतने बड़े पैमाने पर पहुंच गई कि बिग बॉस ने सनी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं, घर से बेघर हुए तहलका भाई ने अब इस घटना पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दे दिया है।