फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dinesh Phadnis: सीआईडी फेम दिनेश फड्निस को पड़ा दिल का दौरा, वेंटिलेटर पर अभिनेता

Sat, 02 Dec 2023 09:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पर्दे से दूर रहने के बावजूद 57 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर सक्रिय उपस्थिति बनाए रखी थी। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने प्रशंसकों को भी चौंका दिया है।
विज्ञापन
दिनेश फड्निस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिट टीवी शो सीआईडी में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता दिनेश फडनीस को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हालिया रिपोर्टों के अनुसार  तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत एडमिट कराया गया। अभिनेता, फ्रेडरिक्स के किरदार से घर घर में मशहूर हुए थे। लगभग 20 वर्षों तक शो वे सीआईडी शो का हिस्सा रह चुके हैं।

विज्ञापन

Ramayan: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में दशरथ बनेंगे ‘राम’, मुख्य कलाकारों को लेकर भ्रम के बीच आई एक अच्छी खबर

वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
पर्दे से दूर रहने के बावजूद 57 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर सक्रिय उपस्थिति बनाए रखी थी। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने प्रशंसकों को भी चौंका दिया है। जानकारी के अनुसार अभिनेता को मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वर्तमान में वह वहां इलाज करा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिनेश की हालत गंभीर बताई जा रही है क्योंकि वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
Animal worldwide: देश ही नहीं दुनियाभर में 'एनिमल' का धमाका, बिना शाहरुख के भी पार हो गए 100 करोड़
विज्ञापन

सीआईडी टीम को किया गया सूचित
रिपोर्ट्रस की मानें तो पूरी सीआईडी टीम को कल रात दिनेश की स्थिति के बारे में सूचित किया गया था जिसके बाद कई लोग उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि आज सुबह दिनेश की तबीयत में पिछली रात की तुलना में थोड़ा सुधार हुआ है।
Kapil Sharma: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! फिर जमेगी कपिल शर्मा और गुत्थी की जोड़ी, कॉमेडियन बोले-परिवार पूरा हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें