फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: इस हफ्ते ये कंटेस्टेंट सलमान के शो को कह सकता है अलविदा, जनता से मिले उम्मीद से भी कम वोट

Thu, 09 Nov 2023 06:50 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कलर्स का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 देखते ही देखते अपने 1 महीने पूरे करने वाला है। चौथे वीक में चल रहे इस शो में टोटल 9 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 17' हर गुजरते दिन के साथ और भी दिलचस्प और मजेदार होता जा रहा है। इस विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 ने देखते ही देखते अपने 1 महीने पूरे करने वाला है। चौथे वीक में चल रहे इस शो में टोटल 9 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। हाल ही में 9 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से किसको सबसे कम वोट्स मिले हैं इसकी एक लिस्ट सामने आई है। ये फेमस कंटेस्टेंट इस हफ्ते बेघर हो सकता है।

विज्ञापन

सोनिया और मनस्वी के बाद कौन सा तीसरा कंटेस्टेंट इस हफ्ते सलमान खान के शो से एविक्ट होगा, ये जानने के लिए दर्शक उत्सुक हैं। जहां हर किसी को नाविद सबसे वीक लग रहे हैं, तो वहीं दर्शकों की राय कुछ और ही है। इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में कई घरवालों ने एक-दूसरे को धोखा दिया। जहां मुनव्वर- रिंकू ने अपनी ही टीम से मनारा चोपड़ा को निशाना साधा, तो वहीं मजबूत कंटेस्टेंट अंकिता और अरुण भी नॉमिनेशन के जाल से खुद को नहीं बचा पाए।

बिग बॉस - फोटो : social media
अब हाल ही में सोशल मीडिया पर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चौथे वीक की एक वोटिंग लिस्ट सामने आई है, जिसमें 9 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कम वोट्स ईशा के ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल को मिले हैं। बिग बॉस 17 के चौथे वीक के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं, वह है मनारा चोपड़ा, जिन्हें इस वीक 33.17% यानी कि 4 हजार से अधिक वोट्स मिले हैं। 
विज्ञापन

वोटिंग लिस्ट में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से दूसरे नंबर पर अरुण माशेट्टी, तीसरे नंबर पर बाबू भैया उर्फ अनुराग डोभाल, चौथे नंबर पर अंकिता लोखंडे हैं, जिन्हें महज 1,176 के करीब वोट्स मिले है। इसके बाद पांचवें नंबर पर तहलका भाई उर्फ सनी आर्य हैं, छठे नंबर पर ऐश्वर्या शर्मा हैं, जिन्हें हाल ही में उनके बर्ताव के लिए काफी ट्रोल किया गया था। सातवें नंबर पर इस लिस्ट में नील हैं, आठवें पर नाविद और नौवें पर समर्थ जुरेल हैं, जिन्होंने आते ही ईशा मालवीय को लेकर घर में हुड़दंग मचा दिया था।

यह भी पढ़ें: नागार्जुन-शिवा राजकुमार के साथ फिल्म में काम करेंगी कटरीना कैफ? वायरल फोटो का सच कर देगा हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें