फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalak Dikhlaja 11: दीपिका के सपने को पूरा करने आ रहे हैं शोएब, शो के लेटेस्ट प्रोमो में किया खुलासा

Wed, 08 Nov 2023 07:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सीरियल 'ससुराल सिमर का' से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम इन दिनों 'झलक दिखला जा 11' में जाने के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल 'ससुराल सिमर का' से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम इन दिनों 'झलक दिखला जा 11' में जाने के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। शोएब इस शो में अपनी धमाकेदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 'झलक दिखला जा सीजन 11' जल्द ही शुरू होने वाला है और कंटेस्टेंट्स इसके लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। हालही में कलर्स टीवी द्वारा इस शो से शोएब इब्राहिम की परफॉर्मेंस का एक प्रोमो रिलीज किया है। जिसमें वह अपनी पत्नी दीपिका के साथ मंच पर खड़े होकर अपनी पत्नी से वादा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ ने शो के सीजन 8 में 'झलक दिखला जा' में एंट्री की थी, और शो में अच्छा परफॉर्म करने के बावजूद वह इसे जीत नहीं पाईं। अब उनके पति, शोएब इब्राहिम आ रहे हैं और वह अपनी पत्नी के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। जैसे ही शोएब इब्राहिम 'सूरज हुआ मद्धम' पर परफॉर्म करते हैं, दीपिका कक्कड़ मंच पर उनके आते ही सबसे तेज आवाज में हुटिंग करती नजर आती हैं और जज भी खुशी से झूम जाते हैं। फराह खान का कहना है कि उन्होंने हीरो की तरह एंट्री की और अरशद वारसी भी उन्हें देखकर एक्साइटेड हो गए।

फैंस शो में उनके लिए बेहद एक्साइटेड हैं और उन्हें प्रोमो बहुत पसंद आया। वे शो में उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप हमेशा कमाल रहेंगे।' एक ने लिखा, 'मुझे यह प्रोमो बहुत पसंद आया, मैं बहुत एक्साइटेड हूं।' एक दूसरे फैन ने कमेंट कमेंट करते हुए लिखा, 'खूबसूरत जोड़ी माशाअल्लाह, अल्लाह कामयाी दे, अमीन।' 

विज्ञापन

वहीं, शोएब इब्राहिन के अलावा शो में शिव ठाकरे, उर्वशी ढोलकिया,अंजली आनंद, अद्रिजा सिन्हा, आमिर अली, तनीषा मुखर्जी, राजीव ठाकुर और अभिनेत्री करुणा पांडे व अन्य एक्टर्स अपने डांस का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। सीजन 10 की बात करें तो, पिछले सीजन की विनर का खिचाब 9 साल गुंजन सिंहा ने अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें: जल्द बड़ी घोषणा करेंगे पंकज त्रिपाठी! इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फैंस से किया वादा लेकिन..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें