इस दिन रिलीज होगी फिल्म
क्रिस्टोफर रीव के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री का आज दूसरा ट्रेलर जारी हुआ है। इससे पहले अगस्त में भी एक ट्रेलर लॉन्च हुआ था। आज इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। यह फिल्म 10 अक्तूबर को चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बात करें ट्रेलर की तो इसमें क्रिस्टोफर के विभिन्न इंटरव्यू को जोड़ा गया है, जिनमें वे अपने और अपनी फिल्मों पर बोलते दिखे हैं।
जिंदगी को जीतकर लौटे
ट्रेलर में क्रिस्टोफर रीव के परिवार के सदस्य भी उनको याद करते नजर आए हैं। 1995 में घुड़सवारी के दौरान घायल होने के बाद अभिनेता का जीवन किस तरह अचानक बदल गया था और उन्होंने अस्पताल में किस हिम्मत से काम लिया, यह भी बारीकी से दिखाया गया है।
Singham Again: 'रामायण में सीता न हो ऐसा हो नहीं सकता', सिंघम अगेन में काम करने को लेकर बोलीं करीना कपूर
दूसरों की मदद का उठाया बीड़ा
ट्रेलर की पंचलाइन है, 'वह शख्स जिसे आप जानते थे, लेकिन उसकी कहानी को नहीं जानते'। घुड़सवारी के दौरान घायल होने के बाद क्रिस्टोफर का शरीर लकवाग्रस्त हो गया था। लंबे समय तक बिस्तर पर रहे, लेकिन हार नहीं मानी थी। इस मुश्किल वक्त में उनके चेहरे पर मुस्कान बरकरार रही और वे जीतकर लौटे। इसके बाद उन्होंने दूसरों की मदद करने में अपनी जिंदगी समर्पित की।
Singham Again: रवि किशन को सिंघम में मिला ‘विराट किरदार’ अभिनेता ने रोहित का जताया आभार, अजय से हुई दोस्ती!