रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। इस दौरान अजय देवगन, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, रवि किशन और अन्य लोगों को इवेंट के दौरान देखा गया। सभी ने फिल्म को लेकर अपने-अपने अनुभव साझा किए। अभिनेता रवि किशन ने रोहित शेट्टी के साथ काम करने के अपने अनुभव बताएं। अभिनेता ने बताया कि रोहित के साथ काम करने का उनका सपना था, जो कि अब जाकर पूरा हुआ। उन्होंने याद किया कि जब उन्होंने सिंघम थिएटर में देखी थी तभी सोच लिया था कि वह रोहित शेट्टी के साथ काम करेंगे।
रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या कहा रवि किशन ने?
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रवि किशन ने खुद को भाग्यशाली बताया और कहा कि रोहित शेट्टी ने उन्हें बहुत विराट किरदार दिया। इसके लिए वह उनके आभारी हैं। अभिनेता ने कहा, ‘मैं बड़ा भाग्यशाली हूं। हर कलाकार का सपना होता है, मैंने जब ‘सिंघम’ देखी तो मुझे लगा की मैं एक बार इनके साथ जरूर सिनेमा करना चाहूंगा। जब ग्रह नक्षत्र बदलते हैं तो यह हुआ’
Singham Again Trailer X Review: ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर नेटिजन्स को लगा तगड़ा! दीपिका के हाव-भाव पर उठाए सवाल
सिंघम अगेन की स्टार कास्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन के लिए कही यह बात
अभिनेता ने अजय देवगन को अपना भाई और दोस्त बताया। रवि किशन ने कहा, एक अच्छे भाई और मित्र के रूप में अजय सर मिले, बहुत समय के बाद एक दोस्त मिला मुझे। मैंने आपके साथ बहुत समय बिताया है। लोग कहते हैं ना दोस्त की परिभाषा क्या होती है? मैंने 30 से 40 दिन आपके साथ बिताए। ये सारे लोग जो हैं हम इन्हें दिल से प्यार करते हैं। पूरा भारत, पूरा विश्व इनको प्यार करता है। ये वो लोग हैं।
सिंघम अगेन की स्टार कास्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘बहुत विराट रूप में लाया है मुझे’
रवि किशन ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, रोहित सर मुझे पूरे विराट रूप में लाए हैं। आप लोग देखेंगे, तो आपको अच्छा लगेगा, हमारे जो रामायण को जानना चाहते हैं। पूरा देश दिवाली के दिन धन्यवाद देगा रोहित सर को।’ साथ ही अभिनेता ने दिवाली पर फिल्म को पूरे परिवार के साथ देखने का आग्रह किया।
Singham Again: 'रामायण में सीता न हो ऐसा हो नहीं सकता', सिंघम अगेन में काम करने को लेकर बोलीं करीना कपूर