अमेरिकी निर्माता-निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने हाल ही में फिल्म 'ड्यून: पार्ट टू' की दिल खोलकर तारीफ की। डेनिस विलेनयूवे की इस फिल्म को स्पीलबर्ग ने सर्वश्रेष्ठ साइंस फिक्शन फिल्म करार दिया है। स्टीवन स्पीलबर्ग ने एक पॉडकास्ट के दौरान डेनिस का इंटरव्यू लेने के दौरान उनकी फिल्म को लेकर यह शानदार शब्द कहे। उन्होंने डेनिस से कहा कि उन्होंने अब तक देखी सबसे शानदार साइंस फिक्शन फिल्मों में से एक बनाई है।
डेनिस की तारीफ में कही ये बात
स्पीलबर्ग ने सिर्फ डेनिस विलेनयूवे की फिल्म को लेकर ही प्रशंसा नहीं की। उन्होंने निर्देशक से कहा, 'यहां बैठना और आपसे बात करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं यह कहकर शुरुआत करूंगा कि कई ऐसे फिल्म निर्माता हैं, जो दुनिया के निर्माता हैं। ऐसे निर्माताओं की लिस्ट बहुत लंबी नहीं है। हम सभी जानते हैं कि इसमें कितने लोग हैं। जॉर्जेस मेलिएस, स्टेनली कुब्रिक, जॉर्ज लूकस और रे हैरिहाउसेन इस लिस्ट में शामिल हैं। फेदेरिको फेलिनी ने भी अपनी अलग दुनिया बनाई। टिम बर्टन भी लिस्ट में हैं। इनके अलावा वेस एंडरसन, पीटर जैक्सन, जेम्स कैमरून, क्रिस्टोफर नोलन, रिडले स्कॉट और गुइलेर्मो डेल टोरो का नाम भी आता है। और भी कई नाम इसमें हैं, लेकिन यह लिस्ट इतनी भी लंबी नहीं है। मैं इस बात पर यकीन करता हूं कि आप इस लिस्ट में सबसे नए सदस्य हैं।
Guneet Monga: '12वीं फेल' देखने के बाद फूट-फूटकर रोईं गुनीत मोंगा, बोलीं- अगर 15-20 साल पहले देखी होती तो...
तारीफ सुनकर खुश हुए डेनिस
दुनियाभर में मशहूर निर्माता-निर्देशक स्पीलबर्ग से इतनी तारीफ सुनकर डेनिस विलेनयूवे भी गदगद हो गए। स्पीलबर्ग ने डेनिस की फिल्म को लेकर आगे कहा, 'यह एक रेगिस्तानी प्रेमी कहानी है। एक ऐसी कहानी, जिसमें पानी के लिए इतनी तड़प है। इस फिल्म में जितने भी रेत है, वह पानी के बारे में है। आपने रेगिस्तान को तरल जैसा बना दिया'।
Junaid Khan: विश्व रंगमंच दिवस पर आमिर के लाडले ने फैंस को दिया तोहफा, इस नाटक के जरिए जीतेंगे दर्शकों का दिल
इस महीने रिलीज हुई 'ड्यून 2'
'ड्यून 2', हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'ड्यून' का सीक्वल है। साल 2021 में 'ड्यून' ने छह अकादमी पुरस्कार अपने नाम किए थे। निर्माता डेनिस विलेनयूवे की 'ड्यून: पार्ट 2' में टिमोथी चेलमेट, जेंडाया, रेबेका फर्ग्यूसन, जोश ब्रोलिन, ऑस्टिन बटलर, फ्लोरेंस पुग, डेव बतिस्ता जैसे कलाकार नजर आए। इस साल पहली मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म अभी दुनियाभर के सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
Shaitaan 2: शैतान 2 का जल्द होगा एलान? अजय देवगन की फिल्म से जुड़े अपडेट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह