अधिक जानवर आएंगे फिल्म में नजर
महेश बाबू के साथ जिन खास सह कलाकारों के नजर आने की बात की जा रही है, वह दरअसल कुछ जानवर होंगे। हो सकता है कि ये जानवर फिल्म में वीएफएक्स के द्वारा ही दिखाए जाएं। दरअसल, यह फिल्म जंगल एडवेंचर पर आधारित होने वाली है। इसलिए इसमें घने जंगल और तमाम तरह के जानवर दिखाएंगे जाएंगे। एसएस राजमौली ने तो यहां तक कहा है कि वह इस फिल्म में 'आरआरआर' से ज्यादा जानवर दिखाएंगे।
अफ्रीका के जंगलों में हो सकती है शूटिंग
ऐसा भी सुनने में आया है कि फिल्म 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग एसएस राजमौली अफ्रीका के जंगलों में कर सकते हैं। अभी इस बारे में पूरी जानकारी निर्देशक की तरफ से साझा नहीं की गई है। लेकिन जो लोग राजमौली को अच्छे से जानते हैं, उन्हें पता है कि वह लोकेशन के मामले में कोई समझौता नहीं करते हैं। इसलिए इतना तो तय है कि वह जो भी लोकेशन फिल्म में दिखाएंगे वे कमाल की होंगी।
महेश बाबू भी कर रहे हैं फिल्म के लिए तैयारियां
एसएस राजमौली की इस फिल्म के लिए एक्टर महेश बाबू भी काफी उत्साहित हैं। वह अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए खास तरह की तैयारियों में जुट हैं। वह अपने वर्कआउट और डाइट पर ध्यान दे रहे हैं। जिससे फिल्म 'एसएसएमबी 29' में फिट नजर आएं।