फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam kapoor: सोनम कपूर ने पति संग मिलकर ली मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी, नीरव मोदी थे पहले मालिक

Wed, 23 Oct 2024 04:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनम कपूर सिर्फ सही फिल्मों का चुनाव ही नहीं करतीं, वह एक अच्छी निवेशक भी हैं। सोनम प्रॉपर्टी सेक्टर से लेकर कई स्टार्टअप तक में अपना पैसा निवेश करती हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक और शानदार प्रॉपर्टी खरीदी है। 
 
विज्ञापन
सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनम कपूर फिल्मों के जरिए जो भी कमाई करती हैं, उसे बड़ा सोच-समझकर निवेश करती हैं। मुंबई में उनके पास पहले से कई सारी प्रॉपर्टीज हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। हाल ही में सोनम ने एक और प्रॉपर्टी अपने पति के साथ मिलकर ली है। इस प्रॉपर्टी की कीमत सुनकर लोग हैरान हो सकते हैं। 

विज्ञापन


4 हजार 18 करोड़ रुपए है प्रॉपर्टी की कीमत
सोनम मुंबई में जिस नई प्रॉपर्टी की मालकिन बनी हैं, उसकी कीमत करोड़ों में है। कहा जा रहा है कि उनकी नई प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 4 हजार 18 करोड़ रुपए है। यह प्रॉपर्टी असल में एक स्टोर है, जिसका नाम रिदम है। आगे इस प्रॉपर्टी का सोनम क्या करेंगी? इसका इस्तेमाल कैसे करेंगी? अभी यह बात स्पष्ट नहीं हुई है। 

नीरव मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
नीरव मोदी की थी यह प्रॉपर्टी 
सोनम कपूर ने जो नई प्रॉपर्टी मुंबई में खरीदी है। उसके पुराने मालिक नीरव मोदी थे। बैंक से अधिक कर्ज लेने के कारण नीरव के हाथ से यह प्रॉपर्टी चली गई। अब उनकी यह प्रॉपर्टी सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद ने खरीद ली है। इस प्रॉपर्टी को पाकर दोनों काफी खुश भी हैं। 
विज्ञापन

सोनम कपूर के पास लंदन में भी है प्रॉपर्टी 
सोनम कपूर के पास सिर्फ भारत में ही नहीं लंदन में भी प्रॉपर्टी है। यह प्रॉपर्टी उनके पति आनंद अहूजा के पिता ने लंदन में ली थी और सोनम, आनंद को गिफ्ट की थी। इस प्रॉपर्टी की कीमत भी करोड़ों में बताई जाती है । सोनम समय-समय पर अपनी लंदन वाली प्रॉपर्टी में रहने के लिए भी जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें