फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khel khel Mein: बॉलीवुड में जलवा बिखेरने को तैयार हैं प्रज्ञा जायसवाल, अक्षय के साथ आएंगी इस फिल्म में नजर

Wed, 28 Feb 2024 11:07 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


अक्षय कुमार और प्रज्ञा जायसवाल स्टारर यह फिल्म मशहूर इटालियन फिल्म 'परफेटी स्कोनोसियुटी' की रीमेक है। सूत्रों की मानें तो यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।
विज्ञापन
प्रज्ञा जायसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपर स्टार प्रज्ञा जायसवाल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रज्ञा तमिल और तेलुगु में कई फिल्में कर चुकी हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रज्ञा को एक बहुत बड़ी बॉलीवुड फिल्म के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म से पहले वे सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' में एक कैमियो करती नजर आई थीं। प्रज्ञा अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


अक्षय कुमार के साथ आएंगी नजर 
अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। उनकी यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे आगामी फिल्म 'खेल खेल में' की शूटिंग शुरू चुके हैं। इस फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू भी नजर आने वाली हैं। दर्शकों में अभी से ही अक्षय कुमार की इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। सूत्रों की मानें तो अक्षय की इस फिल्म में साउथ की मशहूर अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल भी शामिल हो गई हैं। इस खबर ने प्रज्ञा के फैंस के उत्साह को काफी बढ़ा दिया है। 

Karan Signs Orry: शोबाजी में अपने उस्ताद करण जौहर के ही होकर रहेंगे ओरी, क्रोनोलॉजी याद हो तो सब साफ हो जाएगा
विज्ञापन


रोमांटिक कॉमेडी होगी फिल्म 'खेल खेल में' 
अक्षय कुमार और प्रज्ञा जायसवाल स्टारर यह फिल्म मशहूर इटालियन फिल्म 'परफेटी स्कोनोसियुटी' की रीमेक है। सूत्रों की मानें तो यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। प्रज्ञा इन दिनों उदयपुर में फिल्म के बाकि कलाकारों के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, इस फिल्म में काफी समय बाद अक्षय कुमार और फरदीन खान एक साथ नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन


Laaptaa Ladies Review: ये न्यू मिलेनियल्स की ‘नदिया के पार’ है, रूमाल बड़ा वाला लेकर जाना, रोना खूब आएगा..

प्रज्ञा का वर्क फ्रंट 
आने वाले दिनों में प्रज्ञा फिल्म 'खेल खेल में' अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वे बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश करने वाली हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे टायसन नायडू की फिल्म 'अखंड' में भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें