फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dwarakish: दिग्गज कन्नड़ अभिनेता द्वारकिश का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 16 Apr 2024 01:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता बंगल शामा राव द्वारकानाथ का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। अपने फिल्मी करियर में उन्होने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। हास्य किरदारों की वजह से वे घर-घर में काफी ज्यादा लोकप्रिय थे।
विज्ञापन
बंगल शामा राव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज कन्नड़ फिल्म अभिनेता बंगल शामा राव द्वारकानाथ का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें द्वारकिश के नाम से भी जाना जाता था।  मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
अपने फिल्मी करियर में उन्होंने लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया और करीब 50 फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया। मैसूरु जिले के हुनसूर में जन्मे द्वारकिश फिल्मों में हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर थे। अपने कॉमिक टाइमिंग की वजह से वे घर-घर में पहचाने जाते थे।  'आदु आता आदु' गाने से गायक किशोर कुमार को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से परिचय कराने का श्रेय उन्हें ही जाता है। 
Aamir Khan: वायरल वीडियो पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया फर्जी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन


इस फिल्म से हासिल की बड़ी सफलता
उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया था। द्वारकिश ने 1966 में थुंगा पिक्चर्स के बैनर तले 'ममथेया बंधन' का सह-निर्माण करके इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी फिल्म 'मेयर मुथन्ना' से एक निर्माता के रूप में बड़ी सफलता हासिल की। इस फिल्म में कन्नड़ मैटिनी आइडल डॉ. राजकुमार और भारती मुख्य भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन


राजनेताओं ने दी श्रद्धाजंलि
उनके निधन पर कई राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि द्वारकिश एक हास्य अभिनेता, नायक और सहायक अभिनेता के रूप में किरदारों में जान डाल देते थे। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि न केवल एक कलाकार के रूप में, बल्कि एक निर्माता और निर्देशक के रूप में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए की गई उनकी सेवा अविस्मरणीय है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और शिकारीपुरा विधायक बी वाई विजयेंद्र और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।
Vikas Divyakirti: विकास दिव्यकीर्ति ने 'एनिमल' को बताया बदतमीज फिल्म, जूता चाटने वाले सीन के बारे में कहा यह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें