फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajith Kumar: क्या अजित कुमार की फिल्म में जॉन अब्राहम की हुई एंट्री? गुड बैड अग्ली को लेकर आया नया अपडेट

Mon, 15 Apr 2024 07:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता अजित कुमार इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी फिल्म गुड बैड अग्ली को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में जॉन अब्राहम खलनायक के रूप में दिख सकते हैं।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम, अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के मशहूर अभिनेता अजित कुमार निर्देशक आधिक रविचंद्रन की अगली फिल्म काम करने को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म का नाम गुड बैड अग्ली है। हालांकि, मौजूदा समय में अभिनेता अपनी आगामी फिल्म विदा मुयार्ची की शूटिंग कर रहे हैं। आधिक की फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं, इसमें काम करने वाले कलाकारों को लेकर भी सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

Bollywood Stars fitness Diet: फिल्मों में फिट दिखने के लिए करते हैं कड़ी मेहनत, जानें स्टार्स का डाइट प्लान

जॉन अब्राहम बनेंगे विलेन?
इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो मेकर्स के साथ उनकी बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जॉन को नकारात्मक भूमिका में कास्ट करने के इच्छुक हैं। रिपोर्ट्स अगर सही साबित होती हैं तो जॉन इस फिल्म से तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Rushdie: जब सलमान रुश्दी पर 27 सेकंड में हुए थे 12 वार, लेखक ने खुद बताई वारदात की पूरी कहानी
 
शुरुआती चरण में है फिल्म
निर्देशक आधिक रविचंद्रन की पिछली फिल्म की बात करें तो मार्क एंटनी काफी सफल रही थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। उनकी आगामी फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है। प्रोडक्शन कंपनी के साथ अजित की यह पहली फिल्म है। साथ ही, वे निर्देशक के साथ भी पहली बार काम कर रहे हैं। फिलहाल, यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन के चरण में है। 
Crew Worldwide BO: बॉक्स ऑफिस पर 'क्रू' का धमाल जारी, 150 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़े फिल्म के कदम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें