फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh: उस्ताद भगत सिंह का शानदार टीजर जारी, दमदार एक्शन करते दिखे पवन कल्याण

Tue, 19 Mar 2024 05:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीजर में पवन कल्याण की ओर से बोले गए संवाद उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इसकी झलक देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म फुल मसाला एंटरटेनर होगी।
विज्ञापन
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'उस्ताद भगत सिंह' के निर्माताओं ने आज (19 मार्च) को फिल्म का एक नया टीजर जारी कर दिया है। वीडियो टीजर में पवन कल्याण दमदार एक्शन में नजर आए हैं। इसमें वे खलनायक को ईट का जवाब पत्थर से देते दिखे हैं। 
विज्ञापन


Janki Bodiwala Interview: ‘शैतान’ की पूरी शूटिंग खुद को संभाले रखा, लेकिन आखिरी दिन जज्बात हुए बेकाबू और फिर..

 

फैंस को पसंद आया पवन कल्याण का अंदाज
टीजर में पवन कल्याण की ओर से बोले गए संवाद उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म की झलक देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें दर्शकों को फुल मसाला देखने को मिलेगा। इस फिल्म को हरीश शंकर ने लिखा है। वहीं, इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। 
Citadel Honey Bunny: 'सिटाडेल' के आधिकारिक शीर्षक से उठा पर्दा, वरुण धवन-सामंथा की सीरीज का फर्स्ट लुक भी जारी

पिछले साल रोक दी गई थी शूटिेंग
पवन कल्याण की राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के कारण पिछले साल सितंबर में इसकी शूटिंग रोक दी गई थी। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण 2024 में चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए टीम ने पिछले चार महीनों से फिल्म का प्रोडक्शन बंद कर दिया था।  वहीं, हरीश शंकर ने इसके बाद रवि तेजा के साथ अपनी नई फिल्म 'मिस्टर' शुरू कर दी थी।  
Chamkila: दिलजीत ने लाइव रिकॉर्ड किया है फिल्म 'चमकीला' के लिए गाना, अभिनेता ने फैंस के साथ साझा किया क्लिप
विज्ञापन

'गब्बर सिंह' के बाद फिर धमाल मचाएंगे पवन-हरीश
यह दूसरा मौका है जब पवन कल्याण और हरीश शंकर एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 'गब्बर सिंह' नाम की फिल्म में साथ काम किया था। यह बॉक्स  ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।  इस फिल्म में भी वे पुलिसवाले की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें