फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trisha: पूर्व अन्नाद्रमुक नेता के बयान पर फूटा तृषा का गुस्सा, अभिनेत्री ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Tue, 20 Feb 2024 11:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में फिल्म अभिनेता मंसूर अली खान ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन अपनी अदाकारी के अलावा सोशल मीडिया पर बेबाकी से बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने पूर्व अन्नाद्रमुक नेता एवी राजू के अपमानजनक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। राजू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 17 फरवरी को बर्खास्त कर दिया गया था।

विज्ञापन

Showtime: ट्रोल्स पर फूटा इमरान हाशमी का गुस्सा, बोले - लोगों को 'नेपोटिज्म' शब्द का मतलब भी नहीं पता

सोशल मीडिया पर तृषा ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर राजनेता की आलोचना करते हुए लिखा, "निम्न और घृणित इंसानों जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं, उन्हें बार-बार देखना और भी ज्यादा बुरा है। आश्वस्त रहें, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जो कुछ भी करने की आवश्यकता होगी वो मेरा लीगल डिपार्टमेंट करेगा।"
Dange-Por: दो भाषाओं में फिल्म बनाने को लेकर बिजॉय ने की खुलकर की बात, इस वजह से अलग-अलग की शूटिंग

पूर्व अन्नाद्रमुक नेता का बयान हुआ वायरल
हाल ही में एक वीडियो में त्रिशा के खिलाफ एवी राजू को आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए देखा गया था। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री पर अनुचित कमेंट करने को लेकर फैंस समेत कई दिग्गज लोंगों ने राजू के बयान की आलोचना की है। 
Fighter: ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम, जानिए कितने में बिके फिल्म के राइट्स
विज्ञापन

पिछले साल मंसूर ने भी की थी अपमानजनक टिप्पणी
इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में फिल्म अभिनेता मंसूर अली खान ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके इस बयान की कई सितारों ने निंदी की थी। मंसूर और तृषा बीते साल लोकेश कनगराज की फिल्म लियो में नजर आए थे। इस फिल्म में विजय ने लीड रोल निभाया था।
Sushant Singh Rajput: सुशांत की मौत के बाद आज भी उनसे बात करती हैं बहन श्वेता, सुनाया चौंका देने वाला किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें