साउथ के सितारों ने लगाए चार चांद
बीती 25 जनवरी को चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसी मौके को खास बनाने के लिए उपासना ने ये भव्य पार्टी रखी, जिसमें साउथ सिनेमा के बड़े-बड़े सितारों ने पहुंचकर इसकी शान को चार चांद लगा दिए। अभिनेता राम चरण,नागार्जुन और दूसरे सेलिब्रिटी पार्टी में पहुंचे। चिरंजीवी के बेटे और उपासना के पति राम चरण ने अपने ब्लैक लुक से खूब जादू चलाया। चिरंजीवी के परिवार के क्लोज फ्रैंड सुपरस्टार नागार्जुन अक्कीनेनी ने भी पार्टी अटेंड की और अपने कैजुअल लुक से सबको प्रभावित किया। प्रसिद्ध अभिनेता ब्रह्मानंद भी इस पार्टी में नजर आए।
आलीशान पार्टी में खूब दी गईं बधाइयां
इस मौके पर उपासना ने हर संभव कोशिश की कि यहां आए मेहमानों की आवभगत में कोई कमी नहीं छूटे। यही वजह रही कि उन्होंने इस पार्टी को परफेक्ट बनाने के लिए हर खास इंतजाम किए। ये ग्रैंड पार्टी हैदराबाद के बाहरी सीमा स्थित फैमिली के फार्म हाउस में आयोजित की गई। लजीज खाने से लेकर सजावट तक, यहां सब कुछ आलीशान था। वहीं, आने वाले मेहमानों ने इस उपलब्धि के लिए अभिनेता को खूब बधाइयां भी दीं।