फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thug Life: कमल हासन और मणिरत्नम की फिल्म का हुआ नामकरण, अभिनेता के जन्मदिन से पहले छा गई 'ठग लाइफ'

Mon, 06 Nov 2023 10:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कमल हासन के जन्मदिन से एक दिन पहले, निर्माताओं ने मणिरत्नम के साथ उनकी आगामी फिल्म के नाम का खुलासा किया। कमल हासन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा कर अपनी अगली फिल्म के टाइटल की घोषणा की। 
विज्ञापन
ठग लाइफ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार कमल हासन कल यानी 7 नवंबर को जन्मदिन मनाने वाले हैं। जहां एक तरफ अभिनेता के जन्मदिन के लिए फैंस उत्साहित हैं, वहीं दूसरी ओर कमल हासन की अगली फिल्म के मेकर्स इसे और खास बनाने में लगे हैं। आज दिन में पहले ही मणिरत्नम के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'केएच 234' के मेकर्स इससे अभिनेता का फर्स्ट लुक साझा कर चुके हैं। वहीं अब हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म के नाम का खुलासा कर दिया है।  

विज्ञापन

कमल हासन-मणिरत्नम की फिल्म के नाम का हुआ एलान
कुछ दिनों पहले एलान किया गया था कि 36 साल बाद कमल हासन और मणिरत्नम की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रही है। इल एलान के बाद से ही फैंस के बीच दोनों दिग्गजों को साथ में काम करते देखने के लिए काफी उत्साह था। एलान के समय फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अब कल कमल हासन के 69वें जन्मदिन से पहले 'केएच 234' के मेकर्स ने इसके नाम का खुलासा कर दिया है। फिल्म का नाम 'ठग लाइफ' रखा गया है।
Tiger 3: टाइगर 3 का नया गाना 'रुआं' रिलीज, दिल जीत लेगी अरिजीत सिंह की जादुई आवाज
विज्ञापन


कमल हासन ने साझा किया नाम
कमल हासन के जन्मदिन से एक दिन पहले, निर्माताओं ने मणिरत्नम के साथ उनकी आगामी फिल्म के नाम का खुलासा किया। कमल हासन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा कर अपनी अगली फिल्म के टाइटल की घोषणा की। पहले इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को अस्थायी रूप से 'केएच 234' नाम दिया गया था, अब इसका नाम 'ठग लाइफ' रखा गया है।
विज्ञापन


गैंगस्टर ड्रामा होगी फिल्म
'नायकन' में काम करने के बाद कमल हासन और मणिरत्नम इस फिल्म के लिए दोबारा साथ काम करते नजर आएंगे। दावा किया जा रहा है कि यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होगी। मेकर्स ने नाम का एलान करने के लिए एक वीडियो साझा की जिसमें कमल हासन एक खराब से कपड़े में खुद को लपेटे हुए एक रेगिस्तान जैसी जगह में खड़े हैं। कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं और उन्हें अभिनेता की तरफ आते देखा जा सकता है। इसके बाद कमल हासन का पूरा लुक दिखाया जाता है, जिसमें वह भारी मूंछें और दाढ़ी रखे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें