फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thangalaan: आरती के किरदार से दिल जीतने आ रहीं मालविका मोहनन, 'थंगलान' के निर्माताओं ने जारी किया पोस्टर

Sun, 04 Aug 2024 05:56 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रम अभिनीत फिल्म 'थंगलान' की अभिनेत्री मालविका मोहनन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर निर्माताओं ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। 
 
विज्ञापन
मालविका मोहनन-थंगलान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रम अभिनीत फिल्म 'थंगलान' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। वहीं, आज इसकी मुख्य अभिनेत्री मालविका मोहनन अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर निर्माताओं ने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में अभिनेत्री अपने रौद्र अवतार से दर्शकों का खासा ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

विज्ञापन

मालविका मोहनन का पोस्टर जारी 

निर्माताओं ने पोस्टर जारी करने के साथ अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'जिस किसी ने भी उसके अस्तित्व पर सवाल उठाने की हिम्मत की, उसे उसके क्रोध के माध्यम से पता चला। हमारी सशक्त और प्रचंड, आरती, मालविका मोहनन को एक शानदार जन्मदिन और एक शानदार वर्ष की शुभकामनाएं।'

आरती के किरदार में जंचीं मालविका मोहनन

नए पोस्टर में मालविका को आरती के रूप में दिखाया गया है, जो फिल्म में उनका किरदार है। वह जनजातीय आभूषणों से सजी हुई हैं, और उनकी कमर के चारों ओर कपड़े का एक टुकड़ा लिपटा हुआ है। साथ ही वह एक लकड़ी की छड़ी भी पकड़ी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के के इस शानदार अवतार ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। जानकारी हो कि 'थंगलान' में मालविका एक आदिवासी देवी की भूमिका में हैं। 

Amar Ujala Samvad: 'हम युवाओं को सिर्फ ज्ञान देंगे तो वे दिलचस्पी नहीं लेंगे', अमर उजाला संवाद में बोले जॉन

किरदार पर मालविका का बड़ा खुलासा 

एक हालिया इंटरव्यू में मालविका ने खुलासा किया कि विक्रम अभिनीत फिल्म में आरती के रूप में उनकी भूमिका अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक थी। अभिनेत्री ने साझा किया कि भूमिका की शारीरिक मांगों के कारण उन्हें त्वचा विशेषज्ञ सहित पांच से अधिक डॉक्टरों के पास जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनके मेकअप को लगाने में ही लगभग पांच घंटे लग गए और लंबे समय तक मेकअप करने के कारण उनकी त्वचा पर चकत्ते पड़ गए।

Chiranjeevi: वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के लिए आगे आए चिरंजीवी-राम चरण, सीएम राहत कोष में दान किए एक करोड़ रुपये
विज्ञापन

'थंगलान' की रिलीज डेट 

'थंगलान' के निर्माता स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त को फिल्म की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। पा रंजीत की आगामी पीरियड एक्शन फिल्म 'थंगलान' ब्रिटिश काल के दौरान उत्पीड़न के विषयों की पड़ताल करती है। निर्देशक एक आदिवासी समुदाय द्वारा सामना किए गए संघर्षों की एक मनोरंजक कहानी प्रस्तुत कर रहे हैं। पा रंजीत के नीलम प्रोडक्शंस के सहयोग से केई ज्ञानवेल राजा के स्टूडियो ग्रीन द्वारा निर्मित, इस फिल्म में पार्वती, पसुपति, प्रीति और अर्जुन प्रभाकरन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें