लोकप्रिय हास्य कलाकार बोंडा मणि का किडनी संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। अभिनेता काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि मणि पोझिचलूर स्थित अपने आवास पर 23 दिसंबर की रात को बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें क्रोमपेट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए पोझिचलूर स्थित उनके आवास पर रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार लगभग पांच बजे क्रोमपेट के एक श्मशान में होगा। उनके परिवार में उनकी पत्नी मलाथी, एक बेटा और एक बेटी हैं। इससे पहले 2022 में धनुष और विजय सेतुपति ने बोंडा मणि के इलाज के लिए एक-एक लाख रुपये का दान दिया था। वाडिवेलु ने भी उनके इलाज में आर्थिक मदद की थी, दोनों ने कई वर्षों तक साथ में काम किया था। Animal: रश्मिका नहीं एनिमल के लिए यह एक्ट्रेस थी संदीप की पहली पसंद, कबीर सिंह में भी करना चाहते थे कास्ट