फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mark Antony OTT: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है ब्लॉकबस्टर फिल्म मार्क एंटनी, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Wed, 11 Oct 2023 11:41 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सिनेमा के मशहूर स्टार विशाल की फिल्म मार्क एंटनी' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर काटा था। 100 करोड़ के क्लब में ये फिल्म शामिल भी हुई। अब आप इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की ओटीटी पर भी देख सकते है जिसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है। 
विज्ञापन
मार्क एंटनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा के मशहूर स्टार विशाल ने हाल ही में सेंसर बोर्ड पर बड़ा आरोप लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया। विशाल ने दावा किया कि मार्क एंटनी के हिंदी वर्जन के सर्टिफिकेट और स्क्रीनिंग के लिए मुंबई सेंसर बोर्ड के दफ्तर के अधिकारियों ने उनसे रिश्वत में मोटी रकम वसूली। वहीं 'मार्क एंटनी' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर काटा था। 100 करोड़ के क्लब में ये फिल्म शामिल भी हुई। अब आप इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की ओटीटी पर भी देख सकते है जिसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है। 

विज्ञापन

एक्टर विशाल की 'मार्क एंटनी रितु वर्मा, सुनील और एसजे सूर्या स्टारर 'मार्क एंटनी' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर इसी महीने दस्तक देगी। अधिक रविचंद्रन द्वारा डायरेक्ट यह फिल्म इसी महीने 13 अक्तूबर 2023 को ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम विडियो पर रिलीज होने जा रही है।  
 

मार्क एंटनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म की कहानी के बारे में बात करते तो यह फिल्म 1990 के दशक पर आधारित साइंस फिक्शन फिल्म 'मार्क एंटनी' भविष्य की तकनीक और गैंगस्टरों की हिंसक दुनिया की झलक पेशक करती है। एंटनी (विशाल) के बेटे मार्क (विशाल) को एक अद्वितीय टेलीफोन तक पहुंच मिलती है जो उसे अपने अतीत के लोगों के साथ बात करने का मौका देता है। अपने माता-पिता की मौत के रहस्य से घिरा हुआ, मार्क डिवाइस का उपयोग करने और उन सवालों के जवाब पाने के लिए हर कोशिश करता है जो उसे इसका पता लगाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन जैसा उसने सोचा था वैसा कुछ भी नहीं दिखता, वह कई लंबे समय से छिपे रहस्यों का पता लगाता है। इस तरह फिल्म की कहानी बांधकर रखने वाली है।
विज्ञापन

बता दें कि अभिनेता ने सीबीएफसी के अधिकारियों पर उनकी नई फिल्म 'मार्क एंटनी' की स्क्रीनिंग और यू/ए प्रमाणपत्र देने के बदले में 6.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। एक ट्वीट में विशाल ने अपनी फिल्म की टीम के जरिए सीबीएफसी अधिकारियों को किए गए भुगतान के सबूत के रूप में बैंक लेनदेन रसीदें साझा कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें