फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagavanth Kesari: 'भगवंत केसरी' का ट्रेलर रिलीज, अर्जुल रामपाल के साथ एक्शन अवतार में नजर आए नंदमुरी बालकृष्ण

Mon, 09 Oct 2023 12:22 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार नंदमूरी बालकृष्ण की फिल्म 'भगवंत केसरी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें अर्जुल रामपाल के साथ नंदमूरी दो-दो हाथ करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
भगवंत केसरी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भगवंत केसरी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से दर्शकों को बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था। अब दर्शकों के इंतजार पर विराम लग चुका है, क्योंकि एक्शन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

विज्ञापन

ट्रेलर में नंदमूरी का एक्शन अवतार
'भगवंत केसरी' का ट्रेलर नंदमुरी बालकृष्ण के किरदार के साथ शुरू होता है, जो अपनी भतीजी यानी अभिनेत्री श्रीलीला को मजबूत बनने और सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हैं। हालांकि, चाचा की सख्त प्रशिक्षण पद्धतियां श्रीलीला को रास नहीं आतीं। इस बीच भगवंत केसरी को एक शक्तिशाली बिजनेसमैन से मुकाबला करना पड़ता है, जो खुद को अपने क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली ताकत मानता है।

खलनायक बन छाए अर्जुन रामपाल
निर्देशक अनिल रविपुड़ी एक बार फिर एक ऐसी फिल्म पेश करने के लिए तैयार हैं, जो निश्चित रूप से लोगों को खुश करेगी। 'भगवंत केसरी' में नंदमुरी बालकृष्ण का पहले कभी न देखा गया अवतार नजर आएगा। ट्रेलर के दूसरे भाग में जहां नंदमूरी अपनी भतीजी को बचाने के लिए एक्शन मोड में आ जाते हैं। वह अपनी भतीजी के लिए ढाल बनते हुए और सबसे मजबूत होने का दावा करने वाले खलनायक अर्जुन रामपाल से भतीजी की रक्षा करते हुए दिखाई देते हैं। ट्रेलर में अर्जुन और नंदामुरी बालकृष्ण के बीच दमदार टक्कर दिखाई गई है। वहीं, ट्रेलर में काजल अग्रवाल बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Actress: फिल्मों में अपने ससुर के साथ काम कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, कुछ ने पर्दे पर लड़ाए इश्क के पेंच
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अनिल रविपुड़ी द्वारा निर्देशित 'भगवंत केसरी' में नंदमुरी बालकृष्ण, अर्जुन रामपाल, काजल अग्रवाल और श्रीलीला जैसे अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म लोकेश कनगराज की 'लियो' के साथ टकराने के लिए तैयार है, जिसमें दलपति विजय, संजय दत्त, तृषा कानन और अर्जुन सरजा जैसे अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दोनों फिल्में इस दशहरा,19 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार हैं। यह फिल्म अर्जुन रामपाल की पहली तेलुगु फिल्म है। अभिनेता फिल्म में एक खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे और नंदमुरी बालकृष्ण के साथ उनका कड़ा मुकाबला होगा।
Rajveer Deol: फिल्मों में पिता सनी देओल का गुस्सा देख डर जाते थे राजवीर, बोले- खलनायकों के लिए भी लगता था बुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें