वीडियो में हंसिका अपने होने वाले पति सोहेल कथुरिया के साथ जमकर थिरकती नजर आ रही हैं। इसके अलावा दूसरे वीडियो में यह कपल एक साथ पोज देते हुए भी दिख रहा है। वीडियो में दोनों को मैचिंग आउटफिट में देखा जा सकता है। बता देंं कि इसी साल नवंबर में मुंबई बेस्ड बिजनैसमैन सोहेल ने हंसिका को पेरिस के एफिल टावर के सामने प्रपोज किया था। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल पर जमकर वायरल भी हुए थे। हंसिका ने भी प्रोपोजल वाली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'अभी और हमेशा के लिए...'
Sonam Kapoor: दुबई जाने से पहले सोनम ने अपने इस 'करीबी' को किया याद, बोलीं- बेहद नर्वस हूं
गौरतलब है कि हंसिका मोटवाली तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत बतौर बाल कलाकार साल 2001 में 'देस में निकला होगा चांद' शो से की थी। टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से वह घर-घर में फेमस हो गई थीं। बाद में वह ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'कोई मिल गया' में भी दिखी थीं। हिंदी फिल्मों में बौर लीड एक्ट्रेस उन्होंने 'आपका सुरूर' से शुरुआत की थी। फिल्म में वह हिमेश रेशमिया की को-स्टार थीं। साउथ की फिल्मों की बात करें तो वह अब तक देसमुदुरु, कंदिरेगा, मस्का, कांत्री, अरनमनै, विलेन, सिंगम II, देनिकैना रेडी और उइरे उइरे जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुकी हैं।
Photos Of The Day: रश्मि देसाई का हॉट अवतार और मोनालिसा की कातिल अदाएं, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट