फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

K. Muraleedharan: हार्ट अटैक से साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर के मुरलीधरन का निधन, कमल हासन ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 02 Dec 2022 10:41 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर के मुरलीधरन का दिल का दौरा पड़ने से तमिलनाडु के कुंभकोणम में निधन हो गया है। 
विज्ञापन
के मुरलीधरन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर के मुरलीधरन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने तमिलनाडु के कुंभकोणम में अपने होमटाउन में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुरलीधरन एक्स तमिल प्रोड्यूसर्स काउंसिल के प्रेसिडेंट भी थे। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन

कमल हासन ने ट्वीट करके के मुरलीधरन को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने तमिल में एक ट्वीट लिखा, लक्ष्मी मूवी मेकर्स के निर्माता के मुरलीधरन जिन्होंने कई हिट फिल्में बनाईं, अब नहीं रहे। डियर शिवा, मुझे वे दिन याद हैं। उन्हें श्रद्धांजलि। 

 

Somy Ali: सलमान खान पर एक्स गर्लफ्रेंड ने फिर साधा निशाना, लगाए वर्षों तक सिगरेट से जलाने और मारपीट के आरोप
विज्ञापन

के मुरलीधरन ने अपने सहयोगियों स्वर्गीय वी स्वामीनाथन और जी वेणुगोपाल के सहयोग से प्रोडक्शन हाउस लक्ष्मी मूवी मेकर्स की शुरुआत की थी। इसके माध्यम से उन्होंने अंबे शिवम,पुधुपेट्टई और बगवती जैसी कई हिट फिल्में बनाईं। वहीं, लक्ष्मी मूवी मेकर्स ने तमिल सिनेमा के कुछ बड़े सितारों के साथ कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनके प्रोडक्शन में बनी आखिरी फिल्म सकलकला वल्लवन थी, जिसमें जयम रवि, तृषा और अंजलि ने अभिनय किया था। यह 2015 में रिलीज हुई थी।

Deven Verma: देवेन वर्मा ने स्टेज शो से की थी करियर की शुरुआत, बी आर चोपड़ा ने दिया था पहला ब्रेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें