सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हिंदी सिनेमा के मशहूर कपल हैं। दोनों को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस कपल के नाम पर कई फैन पेज भी सक्रिय हैं, जो लगातार नए पोस्ट के माध्यम से अपना प्रेम साझा करते रहते हैं। इस बीच एक फैन ने अभिनेता के फैन पेज द्वारा एक चौंका देने वाली हरकत का दावा किया है।
अभिनेता के फैन का सनसनीखेज दावा
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैन मीनू ने उनके एक फैन पेज द्वारा ठगी किए जाने का सनसनीखेज खुलासा किया है। मीनू ने बताया है कि उनसे फैन पेज द्वारा 50 लाख रुपये की ठगी की गई है। उन्होंने कहा कि फैन पेज की एडमिन अलीजा और हुस्ना परवीन ने उनसे अक्टूबर 2023 से दिसंबर 2023 के बीच 50 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके अलावा उनके दोस्त से भी 10 हजार से भी ज्यादा रुपये ठग लिए।
बताया गया अभिनेता की जान को है खतरा
अपने इस अनुभव को साझा करते हुए मीनू ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उसने बताया कि उन्हें झूठी कहानियां सुनाई गईं। उन्हें बताया गया कि कियारा की वजह से सिद्धार्थ की जान को खतरा है। उन्हें कहा गया कि अभिनेता और उनके परिवार को धमकी दे कर उनकी शादी कराई गयी है। इसके अलावा इंडस्ट्री के अन्य रसूखदारों की मदद से अभिनेता का शारीरिक और आर्थिक शोषण किया गया।
कहा कियारा ने किया है काला जादू
मीनू ने आगे बताया है कि उनसे ये भी कहा गया कि कियारा ने सिद्धार्थ पर काला जादू किया है। इसके अलावा अभिनेता के बैंक खातों को भी कब्जे में कर लिया है, अगर वह अपना बैंक और हस्ताक्षर किया चेकबुक नहीं देंगें तो उन्हें और उनके परिवार को मार दिया जाएगा। अभिनेता के बारे में ऐसी चीजें बोलकर मीनू को उनकी मदद करने और बचाने के लिए बोला गया।
Shabana Azmi: शबाना आजमी के लिए जोया और फरहान दोस्त जैसे हैं, बोलीं- वे जावेद से ज्यादा मुझे मानते हैं
अभिनेता को बचाने को बोलकर ठगी किए जाने का दावा
मीनू ने आगे लिखा कि उन्हें अभिनेता को बचाने के लिए कहा गया, जिसके लिए उन्हें अभिनेता के नकली पीआर टीम से भी मिलवाया गया। उन्होंने दावा किया है कि अभिनेता से बात करने के लिए उन्होंने हर सप्ताह पैसे भेजे हैं। वह अभिनेता को मौत या यातना से बचाना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने 50 लाख रुपये का नुकसान कर लिया। इसे लेकर मीनू ने कई ट्वीट साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने इस कथित ठगी का जिक्र किया है।
बच्चों के संग बच्चे बन जानते हैं अमिताभ बच्चन
पिछले साल रचाई थी शादी
बताते चलें कि बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की प्रेम कहानी फिल्म शेरशाह के सेट पर शुरू हुई थी। इसके बाद इस कपल ने फरवरी 2023 में शादी कर ली थी, जिसमें उनके कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे। इस मामले पर अभी दोनों कलाकारों के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Beverly Hills Cop Axel F Review: बेवरली हिल्स पर एडी मर्फी की शानदार वापसी, इस फ्रेंचाइजी में अभी जान बाकी है