फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor Marriage: श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर पूछा सवाल, शादी कर लूं, जानिए मदद के लिए पहले कौन आगे आया

Sun, 04 Feb 2024 09:07 PM IST
शुभम शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर सूट में कुछ बेहद प्यारी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया। कानों में बेहद प्यारे झुमकों के साथ श्रद्धा की इन तस्वीरों ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया।
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडस्ट्री में इस साल कई अभिनेत्रियों के शादी के बंधन में बधने की चर्चा है। इसमें रकुल प्रीत से लेकर कृति खरबंदा तक का नाम शामिल है। अब इसका असर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पर भी नजर आ रहा है। रविवार को श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया पर खूबसूरत अवतार में अपनी तस्वीरें शेयर की। इस पोस्ट के कैप्शन में श्रद्धा ने जो लिखा उसको लेकर बॉलीवुड के गलियारों में तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। वहीं, इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में फैंस की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली। 

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर सूट में कुछ बेहद प्यारी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया। कानों में बेहद प्यारे झुमकों के साथ श्रद्धा की इन तस्वीरों ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया, वहीं, इस पोस्ट के साथ श्रद्धा के कैप्शन ने भी लोगों को ध्यान आकर्षित किया है। श्रद्धा ने इसके कैप्शन में लिखा, 'अच्छी लग रही हूं, शादी कर लूं?' इसके बाद फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने कई दिलचस्प कमेंट किए।

फैंस का रिएक्शन आया सामने

एक यूजर्स ने लिखा, इसके लिए आपको मेरी मां से बात करनी होगी, वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि वेन्यू और मंडप सज चुका है बस जल्दी से आ जाओ आप। श्रद्धा के इस पोस्ट में मेट्रोमोनियल साइट और इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी कमेंट करते नजर आएं। इस पोस्ट में श्रद्धा के भाई सिद्धांत ने भी कमेंट किया और हंसने वाली इमोज के साथ लिखा, 'फुल टाइमपास'। श्रद्धा के इस पोस्ट सिंगर दर्शन रावल का कमेंट भी नजर आया उन्होंने आंखों में प्यार भरा इमोजी कमेंट किया। फैंस इसको लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


Zinda Hoon Main: जब सितारों को लगानी पड़ी गुहार, जिंदा हूं मैं, मौत की फर्जी खबरों के 10 सिहरा देने वाले मामले
विज्ञापन

श्रद्धा की आगामी फिल्में

गौरतलब है कि साल 2024 श्रद्धा कपूर की कई फिल्में लाइन-अप है। इनमें कार्तिक आर्यन के साथ 'चंदू चैंपियन' शामिल है, जिसकी जून में रिलीज होने की संभावन है। वहीं, सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री का सीक्वल भी इस साल रिलीज होने को तैयार है। 'स्त्री 2' 30 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा अनुराग बसु की भी एक फिल्म में श्रद्धा नजर आने वाली हैं।

Amitabh Bachchan: रविवार दर्शन के लिए जलसा के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, बिग बी ने सादगी भरे अंदाज से जीते दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें