क्रेडिट को लेकर हुई थी कंट्रोवर्सी
फिल्म 'स्त्री-2' के ही एक कलाकार अपारशक्ति खुराना ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग अपने पीआर की मदद से फिल्म का सारा क्रेडिट लेना चाहते हैं। दरअसल, अपारशक्ति का इशारा श्रद्धा कपूर की तरफ था क्योंकि मीडिया में बार-बार 'स्त्री-2' को श्रद्धा की फिल्म कहा जा रहा था जबकि फिल्म में दूसरे कलाकारों का योगदान भी बराबर का था। अब क्रेडिट की इस बहस को श्रद्धा ने खत्म कर दिया है। साथ ही उन्होंने 'स्त्री-3' को लेकर भी उत्साह जताया है।
श्रद्धा ने माना हर किसी का योगदान था अहम
श्रद्धा कपूर हाल ही में एक लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं, इसमें मीडिया ने एक बार फिर उनसे फिल्म 'स्त्री-2' के क्रेडिट को लेकर सवाल किया। जिस पर उनका कहना था मैं इस फिल्म की सफलता का श्रेय फिल्म से जुड़े सभी लोगों को देना चाहती हूं। श्रद्धा कहती हैं, ' फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर को मेरा सलाम है, जिन्होंने 'स्त्री' के सीक्वल पर इतना बेहतरीन काम किया। इसके अलावा फिल्म के दूसरे एक्टर्स, डॉयलॉग राइटर और सभी डिपॉर्टमेंट्स को भी 'स्त्री-2' की सफलता का श्रेय जाता है। उन सबकी मेहनत के कारण ही दर्शक फिल्म को देखने के लिए थिएटर तक आए हैं।
फिल्म 'स्त्री-3' को लेकर भी हैं उत्साहित
फिल्म 'स्त्री-3' को लेकर भी श्रद्धा कपूर एक बड़ी खबर साझा करती हैं। वह कहती हैं, 'डायरेक्टर अमर कौशिक ने हाल ही में मुझे बताया है कि उनके पास 'स्त्री-3' को लेकर एक कहानी है। यह बात सुनकर तो मैं बहुत एक्साइटेड हो गई थी। मुझे पता है कि अगली फिल्म भी बहुत ही अमेजिंग होगी। इसलिए मैं तो बिल्कुल भी इंतजार नहीं कर सकती हूं और जल्द से जल्द ही 'स्त्री-3' की कहानी सुनना चाहती हूं।'