फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajeev Khandelwal: टीवी स्टार्स को काम देने से कतराते हैं मेकर्स, फिल्म निर्माताओं पर राजीव का बड़ा खुलासा

Thu, 22 Feb 2024 09:57 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक बातचीत के दौरान राजीव ने अपनी डेब्यू फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि टीवी पर लोकप्रिय होने के बाद भी उन्हें निर्माता फिल्म में काम देने के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
राजीव खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने वर्ष 2008 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी डेब्यू फिल्म 'आमिर' है, जिसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। अभिनेता इन दिनों करण जौहर निर्देशित सीरीज में अभिनय करते नजर आएंगे, जिसका टाइटल 'शोटाइम' है। हाल ही में, सीरीज 'शोटाइम' का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों से सरहाना मिली। सीरीज में राजीव खंडेलवाल, अरमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान राजीव ने अपनी डेब्यू फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि टीवी पर लोकप्रिय होने के बाद भी उन्हें निर्माता फिल्म में काम देने के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


टीवी अभिनेता को नहीं मिलता फिल्मों में काम
राजीव खंडेलवाल ने बताया, 'जब मैं अपनी पहली फिल्म 'आमिर' कर रहा था, तो अनुराग कश्यप ने कई निर्माताओं से मेरे लिए बात की थी। हालांकि, उन्होंने मुझे यह बाद में बताया कि वे मेरे लिए निर्माताओं से बात कर रह हैं। उस समय मेरा किरदार टीवी पर बहुत लोकप्रिय था।' अनुराग कश्यप ने बताया, 'मैं हर जगह गया और मैंने कहा कि मेरे यहां राजीव खंडेलवाल हैं, जो टीवी पर बहुत लोकप्रिय हैं। सभी निर्माताओं का कहना था कि हम लोकप्रिय नहीं चाहते, भले ही वे टीवी अभिनेता क्यों न हो, क्योंकि यह शायद हमारे लिए यह ठीक नहीं है।'

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: मर्दों की पॉलिथीन बैग से तुलना करने पर ट्विंकल पर बरसीं कंगना, कहा- सोने की थाली में करियर...
विज्ञापन


अनुराग कश्यप को था अभिनेता पर विश्वास 
अभिनेता ने आगे कहा, 'अनुराग कश्यप को मुझ पर बहुत विश्वास था। फिर उनकी मुलाकात विकास बहल से हुई। मुझे बाद में बताया गया कि विकास ने अनुराग से पूछा, 'तुम राजीव को क्यों चाहते हो? क्या इसलिए कि बजट कम है? उन्हें लगा कि बजट कम है इसलिए वे किसी टीवी एक्टर को कास्ट कर रहे हैं। अनुराग ने कहा ऐसा नहीं है, राजीव अच्छे व्यक्ति हैं। हमें विश्वास है कि राजीव अपने काम को बखूबी कर सकते हैं।'
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी 'शोटाइम' 
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की नई सीरीज 'शो टाइम' में सिनेमा की दुनिया के अनदेखे और कैमरे पर बोले जाने वाले झूठ का सच दिखाया जाएगा। इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक छोटी सी झलक है, जो नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में सत्ता संघर्ष की कहानी पर आधारित है। इस शो का निर्माण करण जौहर ने किया है। वहीं, यह सीरीज मिहिर देसाई और अर्चित कुमार के निर्देशन में बनी है। इस सीरीज में इमरान हाशमी के अलावा महिमा मकवाना, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन और विजय राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म निर्माता की भूमिका निभा रहे हैं। 'शोटाइम' का प्रीमियर आधिकारिक तौर पर आठ मार्च, 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा।

यह भी पढ़ें: Wednesday Box Office: लाखों में सिमटी 'फाइटर' की कमाई, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने किया इतना कारोबार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें